फोटो गैलरी

Hindi Newsमेरठ में आंधी-बारिश से स्कूल की छत गिरी, बच्चे घायल

मेरठ में आंधी-बारिश से स्कूल की छत गिरी, बच्चे घायल

मेरठ के रबुपुरा में जेवर रोड पर दुर्गा पब्लिक स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे घायल हो गए। स्कूल संचालक मौके से फरार हो गया है। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती...

मेरठ में आंधी-बारिश से स्कूल की छत गिरी, बच्चे घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 13 May 2015 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ के रबुपुरा में जेवर रोड पर दुर्गा पब्लिक स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे घायल हो गए। स्कूल संचालक मौके से फरार हो गया है। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरठ में नौचन्दी मेले में भी भारी नुकसान की खबर है। सहारनपुर में भी जच्चा-बच्चा अस्पताल की छत गिर गई है। सभी जगह पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना है।

photo1

photo2

photo3

मुरादाबाद: बदला मौसम, उमस और तपिश से राहत
बुधवार को दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। रामपुर, मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिलों में दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा सा छा गया और कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अपराह्न करीब दो बजे से घने बादल छाने शुरू हुए और ढाई बजते-बजते दिन में ही शाम जैसा नजारा हो गया।

बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आंधी और बारिश होने लगी। मुरादाबाद में झमाझम पानी पड़ने लगा, जिससे सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को अपनी गति कम करनी पड़ी और दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी। हाईवे और शहर के व्यस्त मार्गों पर कई जगह जाम भी लगा हुआ है। इस सबके बीच सुबह से ही पसीना से तर हो रहे लोगों ने उमस और तपिश से राहत महसूस की। हालांक, रामपुर में बारिश नहीं हुई लेकिन, मौसम खुशगवार होने से लोगों ने राहत महसूस की।

मेरठ में दिन में हो गई रात
मेरठ, बुलंदशहर, बागपत समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे से घने बादल छाने शुरू हुए और एक बजते-बजते दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच आंधी और बारिश होने लगी। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को अपनी गति कम करनी पड़ी और दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी। हाईवे और शहर के व्यस्त मार्गों पर कई जगह जाम भी लगा हुआ है।

एक दिन पहले ही भूकंप के झटका झेल चुके लोगों को मन में मौसम के इस बदलाव का खौफ साफ नजर आ रहा था। मौसम खराब होते ही लोग अपने दफ्तरों से बाहर निकल जाए। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जो दिन में छाए अंधेरे को मोबाइल में कैद करके व्हाट्स एप और अन्य सोशल साइट्स पर अपलोड करते नजर आए।

photo4

photo5

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम
दिल्लीवासियों को आज राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से दिल्ली निवासी अत्यधिक गरमी से जूझ रहे थे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक दर्ज किया गया, जबकि 9 मई को पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह आसमान में बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी चली जिसके बाद हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया, राजधानी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह 8:30 बजे तक मौसम में 61 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री उपर 26 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें