फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंडः एंथ्रेक्स की आशंका में मांस-मछली पर रोक

झारखंडः एंथ्रेक्स की आशंका में मांस-मछली पर रोक

झारखंड के कोलेबिरा प्रखंड में एंथ्रेक्स से दो व्यक्तियों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में है। संक्रामक रोग होने के कारण प्रखंड में मांस-मछली की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रविवार को...

झारखंडः एंथ्रेक्स की आशंका में मांस-मछली पर रोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 May 2015 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के कोलेबिरा प्रखंड में एंथ्रेक्स से दो व्यक्तियों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में है। संक्रामक रोग होने के कारण प्रखंड में मांस-मछली की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रविवार को कोलेबिरा के साप्ताहिक हाट में मांस-मछली की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रही।

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग प्रभावित गांवों में शिविर लगा कर स्वास्थ्य जांच कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों को रोग के लक्षण और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह प्रखंड की बंदरचुआं पंचायत में तथाकथित एथ्रेक्स से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

पशुओं में टीका लगाने का काम शुरू
एंथ्रेक्स प्रभावित गांवों में प्रशासन ने पशुओं में बीमारी को रोकने के लिए टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ रतन तिर्की ने बताया कि प्रभावित गांव से 10 किलोमीटर के दायरे में जितने भी पशु हैं, सबका टीकाकरण किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें