फोटो गैलरी

Hindi Newsशराबी पति की चाकू मारकर हत्या

शराबी पति की चाकू मारकर हत्या

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में रोज-रोज के झगड़े और पिटाई से तंग आकर एक महिला ने पति पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   महिला का आरोप...

शराबी पति की चाकू मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Mar 2015 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में रोज-रोज के झगड़े और पिटाई से तंग आकर एक महिला ने पति पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर आए दिन पति मारपीट करता था। बुधवार को भी उसने शराब के नशे में मार पीट शुरू की तो उसने बचाव में सब्जी काटने वाला चाकू उसकी पीठ में भोंक दिया। पत्नी का कहना है कि चाकू उसने नहीं मारा है। जानकारी के अनुसार रेखा अपने पति 40 वर्षीय अर्जुन सिंह बेटे रोहित और बेटी रोहिणी के साथ जीडीए फ्लैट नंबर 474  में रहती है। उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। पति प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। अर्जुन शराब का आदि था और शादी के बाद से ही रोजाना पत्नी से शराब पीकर झगड़ा और मारपीट करता था। आरोप है कि खुद की कमाई दारू में उड़ाने के साथ साथ घर से मिलने वाले किराए को भी खर्च कर डालता था। पत्नी के लिए घर चलाना मुश्किल था। आए दिन इसी बात पर तकरार और मारपीट होती थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अर्जुन नशे में घर पहुंचा और पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि अर्थला में महिला ने पति को चाकू मार दी है।

इस बारे में थाना प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि अर्जुन शराब पीकर रोज पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार शाम को पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसी दौरान पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें