फोटो गैलरी

Hindi Newsहिमाचल: सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

हिमाचल: सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बारातियों से भरा एक निजी वाहन मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बताया...

हिमाचल: सड़क दुर्घटना में आठ की मौत
एजेंसीTue, 10 Mar 2015 11:56 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बारातियों से भरा एक निजी वाहन मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बताया जाता है कि हादसा चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत ठाकुर ने फोन पर बताया कि पिकअप वाहन चंबा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर सालूनी तहसील के बकरुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश को चंबा शहर के जोनल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतकों में अधिकांश चंबा जिले के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन में काफी लोग सवार थे। संभवत: मोड़ पर आकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के बचाव के लिए पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें