फोटो गैलरी

Hindi Newsसोना नहीं, सिगरेट की सबसे ज्यादा स्मगलिंग

सोना नहीं, सिगरेट की सबसे ज्यादा स्मगलिंग

यह सुनकर आप चौंक जाएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा स्मगलिंग किया जाने वाला उत्पाद सोना नहीं है। जी हां, ये सच्चाई है। भारत में सबसे ज्यादा स्मगलिंग किया जाने वाला प्रोडक्ट सोना नहीं, सिगरेट है। एक...

सोना नहीं, सिगरेट की सबसे ज्यादा स्मगलिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Nov 2015 10:27 AM
ऐप पर पढ़ें

यह सुनकर आप चौंक जाएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा स्मगलिंग किया जाने वाला उत्पाद सोना नहीं है। जी हां, ये सच्चाई है। भारत में सबसे ज्यादा स्मगलिंग किया जाने वाला प्रोडक्ट सोना नहीं, सिगरेट है।

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर विदेशी ब्रांड के सिगरेट बड़ी मात्रा में जब्त किए हैं।

यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली का नहीं है, बल्कि ऐसा पूरे देश में हो रहा है।  कस्टम अधिकारियों ने गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में सिगरेट जब्त किए हैं। 2013-14 में कस्टम विभाग ने 1 करोड़ सिगरेट जब्त किए, जबकि 2014-15 में यह आंकड़ा ग्यारह गुना बढ़ गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया और यूएई, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों से सिगरेट की स्मगलिंग हो रही है। इन देशों से सिगरेट लाकर बिना टैक्स के भुगतान के देश में सिगरेट बेचा जा रहा है, जिसका फायदा स्मगलर्स और डीलर्स उठा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें