फोटो गैलरी

Hindi Newsलुधियाना में आरएसएस शाखा स्थल पर गोलीबारी से सनसनी

लुधियाना में आरएसएस शाखा स्थल पर गोलीबारी से सनसनी

पंजाब के लुधियाना में किदवई नगर पार्क के आरएसएस शाखा स्थल पर सोमवार को गोलीबारी से हड़कंप मच गया। हालांकि मैदान खाली होने के कारण इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। दो अज्ञात हमलावरों ने यहां आरएसएस...

लुधियाना में आरएसएस शाखा स्थल पर गोलीबारी से सनसनी
एजेंसीMon, 18 Jan 2016 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के लुधियाना में किदवई नगर पार्क के आरएसएस शाखा स्थल पर सोमवार को गोलीबारी से हड़कंप मच गया। हालांकि मैदान खाली होने के कारण इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। दो अज्ञात हमलावरों ने यहां आरएसएस की सभा आयोजित होने से पहले गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस ने संघ के स्थानीय नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

पुलिस ने बताया कि गोलियां चलाने वालों ने मंकी कैप पहन रखी थी। पुलिस उपायुक्त नरिंदर भार्गव ने कहा कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैदान से .32 बोर की पिस्तौल का एक कारतूस मिला है। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने मई 1991 में दरेसी मैदान में आरएसएस शाखा पर हमला किया था। इसमें पांच स्वयंसेवकों की मौत हो गई थी और 15 अन्य लोग घायल हो गए थे।

संघ ने कहा, स्वयंसेवक को निशाना बनाया गया
संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि घटना में स्वयंसेवक को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, संघ कार्यकर्ता नरेश कुमार जनकपुरी पार्क की शाखा में गए थे। जब वह पार्क के बाहर अंधेरे में बैठे अज्ञात लोगों के पास जाकर उनसे पूछताछ करने लगे तो उनमें से एक ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर कुछ और स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें