फोटो गैलरी

Hindi Newsरेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त, एलजी जंग ने दिलाई शपथ

रेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त, एलजी जंग ने दिलाई शपथ

उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में आयोजित किया गया। यह पद बीते दो साल से खाली पड़ा हुआ था। लोकायुक्त का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा। उपराज्यपाल कार्यालय से मिली...

रेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त, एलजी जंग ने दिलाई शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Dec 2015 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में आयोजित किया गया। यह पद बीते दो साल से खाली पड़ा हुआ था। लोकायुक्त का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।

उपराज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत न्यायधीश रेखा खेत्रपाल ने वर्ष 1975 में दिल्ली बार काउंसिल अधिवक्ता के रूप पर अपना पंजीकरण कराया था। उन्होंने 1975 से 91 तक दिल्ली उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1991 में अतिरिक्त् जिला व सत्र न्यायधीश के रूप में उनकी नियुक्ति हुई।

वर्ष 2006 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायपीठ में अतिरिक्त न्यायधीश के पर पर प्रोन्नत किया गया। इसके बाद वे 2007 में स्थानीय न्यायधीश बन गई। उपराज्यपाल ने उनके बेहतर कार्यकाल की कामना की है। समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें