फोटो गैलरी

Hindi Newsकैप्टन अमरिंदर सिंह बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

कैप्टन अमरिंदर सिंह बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा का स्थान लिया है, जिनका इस्तीफा कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार...

कैप्टन अमरिंदर सिंह बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
एजेंसीFri, 27 Nov 2015 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा का स्थान लिया है, जिनका इस्तीफा कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार किया।

कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेद्वी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कदम सरदार प्रताप सिंह बाजवा के पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उठाया गया कदम है।

पंजाब कांग्रेस के पुनर्गठन के अगले कदम के तहत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी को 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य के प्रमुख ओबीसी चेहरे पूर्व मंत्री लाल सिंह प्रदेश इकाई के नये वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे जबकि दलित नेता साधू सिंह धरमसोट अभियान समिति के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिटटू को अभियान समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। द्विवेद्वी के बयान के अनुसार शीघ्र ही कुछ और नियुक्तियां होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें