फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर बिना वजह गोलीबारी की। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। रक्षा...

पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
एजेंसीSun, 19 Mar 2017 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर बिना वजह गोलीबारी की। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोटार्र और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह करीब 6.45 बजे तक चलती रही। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें