pakistan violates ceasefire at rajouri in jammu one jawan killed ना'पाक' हरकत: LoC पर फिर फायरिंग, 1 भारतीय जवान शहीद, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़pakistan violates ceasefire at rajouri in jammu one jawan killed

ना'पाक' हरकत: LoC पर फिर फायरिंग, 1 भारतीय जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम को एलओसी पर मेंढर सेक्टर में...

जम्मू, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Tue, 18 April 2017 09:43 AM
share Share
Follow Us on
ना'पाक' हरकत: LoC पर फिर फायरिंग, 1 भारतीय जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम को एलओसी पर मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से शुरू हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया। दूसरी ओर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। 

इस अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी से दर्जनभर मवेशी भी मारे गए। हालांकि, भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों ओर से गोलीबारी सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह शाम तक जारी रही। आपको बता दें कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने इस महीने में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाक ने अप्रैल में कब-कब किया संघर्षविराम का उल्लंघन 

इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने आठ अप्रैल को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पांच अप्रैल को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उसने राजौरी जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर चार अप्रैल को मोर्टार के गोले दागे।

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर तीन अप्रैल को मोर्टार बम दागे। इसी दिन पाकिस्तानी सैन्य बलों ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर के दिग्वर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलेबारी की।

एक अप्रैल को पुंछ सेक्टर के इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट में जूनियर कमीशंड ऑफिसर नायब सुबेदार एस एस सोम शहीद हो गए थे। पुंछ में मार्च में भी संघर्ष विराम का चार बार उल्लंघन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें