फोटो गैलरी

Hindi Newsपूरी दुनिया को दौड़ा रहे जुकरबर्ग, 90 हजार लोग अभियान से जुड़े

पूरी दुनिया को दौड़ा रहे जुकरबर्ग, 90 हजार लोग अभियान से जुड़े

सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया को दौड़ाने वाले मार्क जुकरबर्ग इस साल सेहत के लिए खुद भी दौड़ेंगे और अपने फॉलोवर्स को भी दौड़ाएंगे। बीते दिनों मार्क ने नए साल का पहला पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर डालते हुए...

पूरी दुनिया को दौड़ा रहे जुकरबर्ग, 90 हजार लोग अभियान से जुड़े
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 08 Jan 2016 11:37 AM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया को दौड़ाने वाले मार्क जुकरबर्ग इस साल सेहत के लिए खुद भी दौड़ेंगे और अपने फॉलोवर्स को भी दौड़ाएंगे। बीते दिनों मार्क ने नए साल का पहला पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर डालते हुए बताया कि मैं इस साल अपनी सेहत को लेकर बहुत ध्यान देने वाला हूं। इसलिए पूरे साल कुल 587 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक फेसबुक ग्रुप भी बनाया जिसके माध्यम से उन्होंने उनको भी चुनौती दी दौड़ने की। अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल्ली में सुबह वॉक पर अपने दोस्त के साथ कुछ महीने पहले की एक फोटो भी पोस्ट की है। अब तक उनके a year of running ग्रुप से करीब 90 हजार लोग जुड़ चुके हैं।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरे लिए 2016 में शारीरिक रूप से फिट रहना बड़ी चुनौती है। मैं इस पूरे साल में 587 किलोमीटर की दौड़ पूरी करूंगा। मुझे खुशी होगी कि अगर फेसबुक समुदाय के लोग भी मेरी इस चुनौती में मेरा साथ दें।'

जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो भी पोस्ट की। यह फोटो दिल्ली की है, जिसमें वह अपने सहकर्मी क्रिस डेनियल्स और इमी अर्चीबांग के साथ इंडिया गेट के सामने सुबह-सुबह दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। पिछले साल भारत की यात्रा के दौरान यह फोटो ली गई थी।

फेसबुक के सीईओ ने अपने इस साल को 'अ ईयर ऑफ रनिंग' नाम दिया है। उन्होंने अपने फैंस और ग्रुप से जुड़े लोगों से अनुरोध किया कि वे मेरी दौड़ में न सिर्फ वर्चुअल दुनिया के साथी बने बल्कि अपने अनुभवों और तस्वीरों को भी साझा करें। जुकरबर्ग ने बताया कि वह भी समय-समय पर इस अभियान की जानकारी देते रहेंगे। अब तक करीब 89492 सदस्य इस समूह से जुड़ चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें