फोटो गैलरी

Hindi Newsसमुद्री निगरानी के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती

समुद्री निगरानी के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती

भारत में पूर्वी तटरक्षक कमान ने नई पहल करते हुए समुद्र में डोर्नियर विमान तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के निकट अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती की है। रक्षा...

समुद्री निगरानी के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती
एजेंसीSat, 24 Dec 2016 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में पूर्वी तटरक्षक कमान ने नई पहल करते हुए समुद्र में डोर्नियर विमान तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के निकट अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती की है।

रक्षा विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 744 स्क्वाड्रन तटरक्षक वायु स्टेशन की डिप्टी कमांडेंट अक्शी तथा सुनीता (पायलट) और पर्यवेक्षक प्रियंका त्यागी ने डोर्नियर से समुद्री निगरानी को सफलतापूर्वक पूरा किया। सभी महिला अधिकारियों ने वास्तविक समय में प्रशिक्षण अभियान को पूरा किया जिसमें प्रदूषण की जिम्मेदारी, समुद्री टोही, खोज एवं बचाव और अवैध शिकार विरोधी मिशन शामिल हैं। 

डिप्टी कमांडेंट अक्शी चेन्नई स्थित आईसीजी वायु स्टेशन में जून 2014 में शामिल हुईं थी और उन्हें 1700 घंटे तक विमान उड़ाने का अनुभव है जबकि प्रियंका फरवरी 2014 में आईसीजी में शामिल हुईं थी और उन्हें 1500 घंटे तक विमान उड़ाने का अनुभव है। 

डिप्टी कमांडेंट सुनीता अगस्त 2011 में स्क्वाड्रन में शामिल हुई थीं और उन्हें 1200 घंटे तक विमान उड़ाने का अनुभव है। ये सभी महिलायें समुद्री उड़ान के क्षेत्र में काफी ख्याति और योगदान दे चुकी हैं जो कि अन्य महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें