फोटो गैलरी

Hindi News50 साल की महिला से जबरन किस कर हुड़दंगी ने काट लिए होठ

50 साल की महिला से जबरन किस कर हुड़दंगी ने काट लिए होठ

होली के हुड़दंग में एक शख्स ने सड़क पर टहल  रही 50 साल की महिला को जबरदस्ती किस किया और उसके होठ काट लिए। आरोपी शख्स की करतूत से बुरी तरह से जख्मी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

50 साल की महिला से जबरन किस कर हुड़दंगी ने काट लिए होठ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 11:56 AM
ऐप पर पढ़ें

होली के हुड़दंग में एक शख्स ने सड़क पर टहल  रही 50 साल की महिला को जबरदस्ती किस किया और उसके होठ काट लिए। आरोपी शख्स की करतूत से बुरी तरह से जख्मी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के होठों में चोट इतनी भयानक है कि प्लास्टिक सर्जरी के बाद ही उसकी हालत में सुधार होगा। पुलिस घटना की जानकारी के बाद आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना मुंबई की है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने पर महिला का बेटा और पति घटना स्थल पर पहुंचे  तो वहां उन्होंने पाया कि महिला का निचला होठ जमीन पर कटा  पड़ा था।

बताया जा रहा है कि होली के अगले दिन महिला ने लंच करने के बाद बिल्डिंग कम्पाउंड के पास किंग्स सर्किल पर टहलने के लिए निकली थी। कि तभी करीब साढ़े तीन बजे एक अनजान शख्स ने उसे घेर लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। शख्स ने महिला को पकड़ा और किस करते हुए उसका होठ काट लिया। पीडि़ता ने  बताया कि आरोपी के कपड़े रंग से भरे हुए थे और उसके चेहरे पर रंग लगा हुआ था।

UP: विधायक दल की बैठक आज, CM की रेस में मनोज सिन्हा सबसे आगे

आरोपी की उम्र करीब 20 के आसपास बताई जा रही है। महिला ने बताया कि आरोपी शख्स पहले उसके पास आकर बोला वह उससे प्यार करता है और इसके बाद उसे पकड़कर किस करने  की कोशिश करने लगा। लेकिन महिला ने विरोध किया तो उसका होठ काट लिया। और इसके बाद वहां से भाग निकला।

पुलिस के हाथ खाली
शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी  की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग  नहीं लगा। पुलिस को सीसीटीवी से जो  फुटेज मिली है उसमें कुछ साफ नहीं दिख रहा। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें