फोटो गैलरी

Hindi Newsइंदौर: हेड कांस्टेबल के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

इंदौर: हेड कांस्टेबल के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सरकारी कर्मचारी के यहां छापा मारा गया तो छापा मारने वाले भी हैरान रह गए। परिवहन विभाग में हेड कांस्टेबल अरुण सिंह के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा तो करोड़ों की संपत्ति...

इंदौर: हेड कांस्टेबल के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Dec 2015 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सरकारी कर्मचारी के यहां छापा मारा गया तो छापा मारने वाले भी हैरान रह गए। परिवहन विभाग में हेड कांस्टेबल अरुण सिंह के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा तो करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ।

माना जा रहा है कि अभी जांच में कई और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में तीन मंजिल का मकान और तीन गाड़ियों समेत कई जगहों पर सिंह की प्रॉपर्टी है।

हैरानी की बात ये है कि अरुण सिंह का वेतन 25-30 हजार है लेकिन उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। साफ है कि मामला पद के लाभ से जुड़ा है। अब लोकायुक्त की टीम उसके लॉकर भी खोलेगी। देखने वाली बात ये होगी कि उसके लॉकर्स से क्या निकलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें