फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़ें, पूर्व PM लाल बहादुर की रहस्यमयी मृत्यु से जुड़ी कुछ खास बातें

पढ़ें, पूर्व PM लाल बहादुर की रहस्यमयी मृत्यु से जुड़ी कुछ खास बातें

11 जनवरी 1966 में आज ही के दिन देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का देहांत हुआ था। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर बताएंगे कि आखिर शास्त्रीजी के मौत इतनी रहस्यमयी क्यों मानी जाती है।...

पढ़ें, पूर्व PM लाल बहादुर की रहस्यमयी मृत्यु से जुड़ी कुछ खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 11 Jan 2017 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

11 जनवरी 1966 में आज ही के दिन देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का देहांत हुआ था। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर बताएंगे कि आखिर शास्त्रीजी के मौत इतनी रहस्यमयी क्यों मानी जाती है। गौरतलब है कि ताशकंद में शास्त्री की मृत्यु बेहद रहस्यमयी परिस्थितियों में हो गई थी। आइए जानते हैं उनकी इस रहस्यमयी मृत्यु से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और बातें...

1. 1965 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में मात दी थी। इसके बाद साल 1966 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ था जिसे ताशकंद समझौता कहा जाता है। इसी के बाद ही लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु हो गई थी।

2. दावा किया जाता है कि शास्त्री की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई लेकिन उनके डॉक्टर ने कहा था कि पूर्व पीएम को दिल की कभी कोई बीमारी नहीं रही थी। उनके डॉक्टर आरएन चुग की मृत्यु सड़क हादसे में हो गई।

3. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को देखने वालों के मुताबिक उनका शरीर नीला था, चकते पड़े थे और कटे के कुछ निशान भी थे। परिवार के लोग भी यह मानने को तैयार नहीं थे कि मौत दिल के दौरे से हुई है।

4. उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वे खाना खा चुके हैं और सोने जा रहे हैं। उनकी मौत के बाद रसोइए को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह सुबूतों की कमी के कारण छूट गया।

5. बाद में जब उनके साथ ताशकंद गए नौकर की सड़क हादसे में मौत हो गई तो शक और भी गहरा गया। माना जाता रहा है कि जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई। कहा तो यहां तक गया कि इसमें पाकिस्तान का हाथ था।

6. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े राजों की तलाश कर रहे अनुज धर ने इस मामले में भी RTI डाली थी लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। वे कहते हैं कि शास्त्री जी की मौत सामान्य नहीं थी।

#स्पष्टीकरण: हम किसी दावे की सच्चाई पर कुछ नहीं कह सकते। हमारा उद्देश्य केवल पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु से जुड़ी बातों को आप तक पहुंचाना है।

देखें VIDEO : 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें