फोटो गैलरी

Hindi Newsहिंद महासागर में चीनी पोतों पर हमारी नजर: भारतीय नौसेना प्रमुख

हिंद महासागर में चीनी पोतों पर हमारी नजर: भारतीय नौसेना प्रमुख

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसे हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधि की जानकारी है और वह उन पर पैनी नजर बनाए हुए है। वार्षिक नौसेना दिवस से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा...

हिंद महासागर में चीनी पोतों पर हमारी नजर: भारतीय नौसेना प्रमुख
एजेंसीSat, 03 Dec 2016 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसे हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधि की जानकारी है और वह उन पर पैनी नजर बनाए हुए है। वार्षिक नौसेना दिवस से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि चीन की परमाणु पनडुब्बी हिंद महासागर में तैनात की गई और यह कराची में रुकी में थी।

उन्होंने कहा कि जहां तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना के पोत और पनडुब्बियों का सवाल है तो भारतीय नौसेना उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर और निगरानी रखती है। पीएलए नौसेना बलों की हिंद महासागर में तैनाती के समुद्री दायरे को लेकर जागकरूता है।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमने उन पर नजर रखने के लिए विमान और पोत के रूप में निगरानी मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने 2012 से अपनी पनडुब्बियों की तैनाती शुरू की थी। लांबा ने पाकिस्तान के उस दावे को बकवास करार दिया कि भारत की एक पनडुब्बी उसके जलक्षेत्र में दाखिल हो गई थी।

भारतीय पनडुब्बी पर पाकिस्तान के दावे को खारिज किया
पाकिस्तानी नौसेना जिस इलाके का दावा कर रही है वहां कोई भारतीय पनडुब्बी तैनात नहीं थी। जहां तक किसी दूसरे देश की पनडुब्बी को पीछे की ओर करने की बात है तो यह आसान काम नहीं है और पाकिस्तानी नौसेना का दावा पूरी तरह बकवास है। हम वहां पनडुब्बियां तैनात करते हैं जहां अभियान संबंधी आवश्यकता होती है और हम उनकी तैनाती करना जारी रखेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें