फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल ने POK को भारत में किया शामिल, जानिए क्या है हकीकत

गूगल ने POK को भारत में किया शामिल, जानिए क्या है हकीकत

POK अब आपको कश्मीर के साथ ही दिखाई देगा यानी वह भारत के नक्शे में अंदर दिख रहा है। ये बड़ा बदलाव किया है गूगल मैप ने। दरअसल गूगल ने विवादित नक्शों पर एक बड़ा कदम उठाते हुए इसे डोमेन के अनुरूप सेट कर...

गूगल ने POK को भारत में किया शामिल, जानिए क्या है हकीकत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Aug 2016 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

POK अब आपको कश्मीर के साथ ही दिखाई देगा यानी वह भारत के नक्शे में अंदर दिख रहा है। ये बड़ा बदलाव किया है गूगल मैप ने। दरअसल गूगल ने विवादित नक्शों पर एक बड़ा कदम उठाते हुए इसे डोमेन के अनुरूप सेट कर दिया है। यानी अगर पाकिस्तान वाले गूगल मैप पर POK को देखेंगे तो उन्हें वह पाकिस्तान का हिस्सा दिखेगा जबकि अगर भारत में बैठकर कोई देखेगा तो वह भारत का हिस्सा दिखाई पड़ेगा।

 

चीन के कब्जे वाला हिस्सा भी भारत में दिख रहा

गूगल मैप में आप चीन के कब्जे वाले हिस्से को भी भारत में देख सकते हैं। यानी गूगल मैप पर भारत की तस्वीर POK और चीन के कब्जे वाले इलाके को जोड़ कर दिखाया जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय वर्जन में अभी भी वह विवादित मैप ही दिखा रहा है। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही भारतीय सरकार ने घोषणा की थी कि भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर 100 करोड़ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही भारतवासी भी लगातार गूगल द्वारा गलत मैप दिखाए जाने से खफा थे और आपत्ति जता रहे थे। पहले गूगल, भारतीय वर्जन में भी डॉटेड लाइन दिखाता था जो LOC को दर्शाती थी लेकिन अब भारत का पूरा और सही नक्शा दिखाया जा रहा है।

अरुणाचल भी चीन के लिए अलग, भारत के लिए अलग मैप

अरुणाचल प्रदेश को भी लेकर चीन के साथ भारत का विवाद काफी पुराना है। दोनों ही देशों के बीच सीमा विवाद को गूगल ने अपनी ही तरह से सुलझाया है। अब चीन वालों को गूगल मैप में अरुणाचल का हिस्सा उनके साथ जबकि भारत के लोगों को विवादित अरुणाचल का हिस्सा भारत के साथ दिखाई दे रहा है।

भारत का हिस्सा है POK

पिछले काफी वक्त से पाकिस्तान, कश्मीर के मुद्दे पर बोल रहा था लेकिन अब भारत ने साफ कर दिया है कि कश्मीर पर कोई बात नहीं की जाएगी बल्कि POK पर बात की जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि इस मसले का हल और कहीं से नहीं निकल सकता। उन्होंने ये बात इसलिए कही क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने UN प्रमुख को पत्र लिख कर कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग की है।

POK में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

हाल ही में POK में इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिले जिनमें स्थानीय युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तानी सेना को POK छोड़ कर चले जाने को कहा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में वहां पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगते दिखाई दिए। प्रदर्नकारियों ने मांग रखी कि पाकिस्तानी सेना जल्द से जल्द बाल्टिस्तान की धरती छोड़ दें ताकि वह स्वतंत्र भारत में आजादी से रह सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें