फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य जैविक कृषि के लिए चुनें एक जिला: पीएम मोदी

राज्य जैविक कृषि के लिए चुनें एक जिला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिये सिक्किम राज्य को रोल मॉडल मानते हुए सभी राज्य कम से कम एक जिले में जैविक खेती की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि...

राज्य जैविक कृषि के लिए चुनें एक जिला: पीएम मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 18 Jan 2016 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिये सिक्किम राज्य को रोल मॉडल मानते हुए सभी राज्य कम से कम एक जिले में जैविक खेती की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि सिक्किम डिक्लेरेशन (घोषणा पत्र) देश के करोड़ों किसानों का भविष्य बदल देगा।

प्रधानमंत्री ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित तीन दिवसीय टिकाऊ खेती व किसान कल्याण सम्मलेन में कहा कि जैविक खेती में शुरुआत में किसानों को निराशा हो सकती है। लेकिन सिक्किम के किसानों ने हार नहीं मानी और देश का पहला जैविक राज्य का दर्जा दिला दिया। इसके प्रेरणा सोत्र बने हैं सिक्किम के मुख्यमंत्री। पर्यावरण को बचने के लिए विश्व के बाकि देश जीवन शैली में परिवर्तन की बात कह रहे हैं। रासायनिक खेती से जैविक खेती पर जा रहे हैं।

अब समय आ गया है कि राज्य केंद्र के साथ कंधे से कन्धा मिलकर भारत को जैविक देश बनाये। किसान भी जैविक खेती के प्रयोग के लिए तैयार हो रहा है।दुनिया में जैविक खाद्यान का बड़ा बाजार उपलब्ध है। जैविक खेती जीरो बजट खेती है। इससे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तारीफ़ करते हए कहा कि यह किसानों की आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है। राज्य इसे लागू करें और अगले तीन वर्षों में 50 फीसदी किसानों को इसमें शामिल करें।

मोदी ने कहा कि वे सरकार के स्वछता अभियान को कृषि से जोड़ना चाहते है। परंपरागत खेती में बायो वेस्ट को बढ़ावा देने से पर्यावरण साफ़ रहेगा और सफाई भी रहेगी। बीमार खेती की सेहत सुधारने के लिए साइल हेल्थ कार्ड योजना को जनांदोलन बनाने की जरुरत है। गांव-गांव में छोटी प्रयोगशाला खोली जाये। इसके जरिए ग्रामीण यूओ को रोजगार मिलेगा।

सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना उनकी मदत करेगी। स्टार्टअप इंडिया किसानों के लिए ऐसे मोबाइल एप बनाये जिससे वह अपनी जानकारी प्राप्त कर  सकें। इसके पूर्व पांच तकनीकी समूहों ने प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति पेश की। इसमें फसल बीमा, नेशनल मार्किट, जैविक खेती, आदि विषयों को शामिल किया गया था।सिक्किम के मुख्यमंत्री को केन्द सरकार की ओर से मोदी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें