फोटो गैलरी

Hindi Newsकुछ उत्तरी राज्यों में लौट के आई ठंड

कुछ उत्तरी राज्यों में लौट के आई ठंड

हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी है वहीं पंजाब और हरियाणा में लोगों को एक बार फिर ठंड महसूस हुई। राष्ट्रीय राजधानी में आज भी ठंडी हवा चल रही थी। अधिकतम पारा 28.1 डिग्री रहा...

कुछ उत्तरी राज्यों में लौट के आई ठंड
एजेंसीSat, 25 Feb 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी है वहीं पंजाब और हरियाणा में लोगों को एक बार फिर ठंड महसूस हुई। राष्ट्रीय राजधानी में आज भी ठंडी हवा चल रही थी। अधिकतम पारा 28.1 डिग्री रहा जो औसत से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक है।

हवाओं के कारण आर्द्रता के स्तर में कमी आई और यह 33 से लेकर 62 फीसदी के बीच रहा। हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत अधिक ठंड महसूस की गई जबकि निचले इलाके में दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने सोमवार से चार दिन तक छिटपुट स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें