फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार और उत्तर प्रदेश से होता है सबसे ज्यादा पलायन

बिहार और उत्तर प्रदेश से होता है सबसे ज्यादा पलायन

रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में देश के भीतर उत्तर प्रदेश और बिहार से सर्वाधिक पलायन होता है और ये लोग समृद्ध राज्यों दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कनार्टक जाते हैं। केंद्रीय...

बिहार और उत्तर प्रदेश से होता है सबसे ज्यादा पलायन
एजेंसीTue, 31 Jan 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में देश के भीतर उत्तर प्रदेश और बिहार से सर्वाधिक पलायन होता है और ये लोग समृद्ध राज्यों दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कनार्टक जाते हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा मंगलवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 में कहा गया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे अपेक्षाकृत कम समृद्ध राज्यों से बाहर जाने वाले लोगों की तादाद अधिक है। ये लोग सात राज्यों गोवा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कनार्टक में रोजगार तथा बेहतर जीवन की तलाश में जाते हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि ऐतिहासिक रूप से कार्य और शिक्षा के लिए लोगों का पलायन अर्थव्यवस्थाओं के संरचनात्मक बदलावों के साथ होता है। वर्ष 2001-2011 की अवधि के दौरान, श्रमिक प्रवासियों की वार्षिक दर पूर्व दशक के मुकाबले लगभग दोगुनी बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गई है। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। उच्च वृद्धि और आर्थिक अवसरों की बहुलता पलायन के मुख्य कारण हैं। कम समृद्ध राज्यों से ज्यादा तादाद में लोग बाहर जाते हैं, जबकि ज्यादा समृद्ध राज्यों में आने वाले प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक होती है।

11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाएंगे, मरते दम तक नेताजी के साथ: शिवपाल

US में H-1B वीजा बिल पेश, भारतीयों को नौकरी में होगी ये दिक्कत

बजट सेशन: राष्ट्रपति के अभिभाषण में नोटबंदी-सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें