दाऊद मामले में हमारा जवाब यूपीए वाला ही: राजनाथ

Admin
Follow us on Google News
share

दाऊद इब्राहिम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के हमले की हवा निकालने का प्रयास करते हुए शुक्रवार को गृहमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का जवाब वही है जो दो साल पहले यूपीए सरकार का था। वह सोमवार को इस...

दाऊद मामले में हमारा जवाब यूपीए वाला ही: राजनाथ

दाऊद इब्राहिम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के हमले की हवा निकालने का प्रयास करते हुए शुक्रवार को गृहमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का जवाब वही है जो दो साल पहले यूपीए सरकार का था। वह सोमवार को इस मुद्दे पर लोकसभा में विस्तृत बयान देंगे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शून्यकाल में यह मामला उठाए जाने के बाद कहा कि सात मई 2013 को भी ऐसा ही सवाल लोकसभा में प्रश्नकाल में पूछा गया था और पांच मई को गृह राज्य मंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने इस तरह के सवाल का जो जवाब दिया है, सात मई 2013 को भी यही जवाब दिया गया था। राजनाथ ने कहा कि मई 2013 में जब पिछली सरकार ने इस सवाल का जो जवाब दिया था, उस समय हम उसका अर्थ समझ गए थे लेकिन इस बार दिए गए जवाब का अर्थ कांग्रेस सदस्य समझ नहीं पाए हैं।

गृह राज्यमंत्री का जवाब निंदनीय : सिंधिया
ज्योतिरादित्य ने गृह राज्य मंत्री के इस जवाब को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे देश की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है, क्योंकि भारत पाकिस्तान को इस संबंध में भेजे गए डोजियर में कह चुका है कि भारत को न केवल ये पता है कि दाऊद पाक में है बल्कि यह भी पता है कि वह पाकिस्तान में कहां रहता है। सिंधिया ने कहा कि इंटरपोल और संयुक्त राष्ट्र का दाऊद के खिलाफ नोटिस आज भी कायम है लेकिन सरकार के जवाब के बाद भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत सरकार के बयान से पाक में दाऊद के नहीं होने की उसकी बात की पुष्टि होती है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।