फोटो गैलरी

Hindi Newsफ्रेंडशिप 2016 : PoK नहीं, यहां हो रहा है रूस-पाक का सैन्य अभ्यास

फ्रेंडशिप 2016 : PoK नहीं, यहां हो रहा है रूस-पाक का सैन्य अभ्यास

शनिवार से रूस पाक के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर चुका है। उरी आतंकी हमले के बाद से रूस और पाकिस्तान के बीच इस सैन्य अभ्यास को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, कभी जगह को लेकर तो कभी भारत...

फ्रेंडशिप 2016 : PoK नहीं, यहां हो रहा है रूस-पाक का सैन्य अभ्यास
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार से रूस पाक के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर चुका है। उरी आतंकी हमले के बाद से रूस और पाकिस्तान के बीच इस सैन्य अभ्यास को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, कभी जगह को लेकर तो कभी भारत और पाकिस्तान के रिश्ते की तल्खी को लेकर एक द्वंद चल रहा था। आखिरकार रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से साफ हो गया कि ये संयुक्त युद्ध अभ्यास POK के गिलगित में नहीं, बल्कि चेरात में होगा। 

रूस ने उन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए बयान जारी किया है कि रूस किसी भी अशांत या विवादित जगह पर ये अभ्यास नहीं कराएगा। इसलिए रत्तू स्थित हाई एल्टीट्यूड मिलिट्री स्कूल में सैन्य अभ्यास शुरू किया जा रहा है। 

उरी आतंकी हमले से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रूस-पाक के साथ निभाएगा फ्रेंडशिप 2016

इस अभ्यास के लिए रूसी सैनिक शुक्रवार को ही पाकिस्तान पहुंच गए हैं। उरी हमले के तुरंत बाद खबर आई थी कि रूस ये अभ्यास रद्द कर देगा क्योंकि भारत इस अभ्यास से बिल्कुल भी खुश नहीं था। लेकिन रूस ने पाकिस्तान के साथ फ्रेंडशिप-2016 के तहत ये संयुक्त अभ्यास करने का फैसला लिया। ये अभ्यास 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। 

दरअसल, उरी आतंकी हमले के बाद से इस संयुक्त अभ्यास को लेकर कई तरह के विवादित बयान आ रहे थे। रूस इन दिनों पाकिस्तान के करीब आ रहा है और भारत इसे लेकर चिंतित है। भारत को उम्मीद थी कि रूस ये अभ्यास रद्द कर देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बीते दिनों दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि ये अभ्यास किसी भी संवेदनशील इलाके में नहीं होगा। 

रूस और पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती 

रूस और पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से भारत चिंतित दिखाई दे रहा है। रूस से भारत को बड़ी मात्रा में हथियार मिलते हैं। दरअसल, इस हफ्ते रूस के पूर्व में भारत के सैनिक भी साझा अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में अगर रूस पाकिस्तान के साथ भी अभ्यास करेगा या चीन की तरह उसका साथ देगा तो भारत की चिंता बढ़ जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें