फोटो गैलरी

Hindi Newsन्यू इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें युवा: अमित शाह 

न्यू इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें युवा: अमित शाह 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के निर्माण के यज्ञ में योगदान करें, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री जन जन की...

न्यू इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें युवा: अमित शाह 
एजेंसीTue, 18 Apr 2017 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के निर्माण के यज्ञ में योगदान करें, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री जन जन की आकांक्षाओं के जनक बन गए है। अमित शाह ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को न्यू इंडिया के आहवान को राष्ट्र उन्नति अभियान मानते हुए इसे निर्माण यज्ञ के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए। 
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारणी को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जन जन की आकांक्षाओं के जनक बने हैं , उन्होंने दिखाया है कि गरीब कल्याण सरकार कैसे बनायी जा सकती है और वह गरीबों की भलाई के लिए कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि युवा स्वच्छता अभियान की ओर उन्मुख हों। वे निरंतर अपने क्षेत्र में स्वच्छता की ओर ध्यान दें। 

शाह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब को विकास के रास्ते पर जीवन जीने का समान अधिकार मिले और देश में कोई भूखा नहीं हो़ तब यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें संस्कार, संस्कृति और परंपरा का निर्वाह करना चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनने के मिशन में युवा अनवरत मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के 300 से अधिक सांसद और 1385 विधायक हैं और 13 राज्यों में भाजपा एवं भाजपा के सहयोगी दलों की सरकारें हैं।

शाह ने कहा कि जनसंघ के रूप में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी के आज 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें