फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी पंचतत्व में विलीन

स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी पंचतत्व में विलीन

दुनियाभर में अक्षरधाम मंदिरों की संचालक स्वामीनारायण संप्रदाय की बीएपीएस संस्था के प्रमुख स्वामी की अंत्येष्टि बुधवार को गुजरात के सारंगपुर में कर दी गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,...

स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी पंचतत्व में विलीन
एजेंसीWed, 17 Aug 2016 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर में अक्षरधाम मंदिरों की संचालक स्वामीनारायण संप्रदाय की बीएपीएस संस्था के प्रमुख स्वामी की अंत्येष्टि बुधवार को गुजरात के सारंगपुर में कर दी गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख स्वामी का गत 13 अगस्त को सारंगपुर में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को पूरे विधि-विधान के बाद शाम लगभग साढे़ पांच बजे उनके उत्तराधिकारी महंत स्वामी ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव और मुरारी बापू भी उपस्थित थे।

उनके पार्थिव शरीर को शून्य से दस डिग्री कम तापमान वाले शीशे के एक विशेष कक्ष में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। पिछले चार दिनों में देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने उनके अंतिम दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 अगस्त को यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। प्रधानमंत्री ने उनके निधन को स्वयं के लिए पिता को खोने जैसा बताया था।

उनके अंतिम दर्शन करने वालों में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अर्रंवद केजरीवाल समेत विभिन्न दलों के राजनेता और जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
देश-विदेश में धर्म प्रचार का व्यापक कार्य करने वाले प्रमुख स्वामी का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार सारंगपुर स्वामीनारायण मंदिर के निकट विशेष रूप से बनाए गए स्थान पर किया गया। इस मौके पर उनके हजारों भक्त भी उपस्थित थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें