फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़आतंकी वरयाम सिंह होगा रिहा, राजनाथ ने दिए आदेश

आतंकी वरयाम सिंह होगा रिहा, राजनाथ ने दिए आदेश

उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद सिख आतंकी वरयाम सिंह को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। टाडा मामले में 70 से ज्यादा उम्र के वरयाम को 1990...

आतंकी वरयाम सिंह होगा रिहा, राजनाथ ने दिए आदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Oct 2015 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में बंद सिख आतंकी वरयाम सिंह को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है।

टाडा मामले में 70 से ज्यादा उम्र के वरयाम को 1990 में गिरफ्तार किया गया था। वरयाम सिंह की रिहाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यूपी सरकार को पत्र लिखा था। बादल देश के अलग-अलग जेलों में बंद 13 सिख आतंकियों की रिहाई चाहते थे। वरयाम इनमें से एक था।

बादल की मांग पर गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ जनवरी में विचार-विमर्श किया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की रिहाई को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी।

इसलिए होगी रिहाई
सूत्रों ने कहा कि यूपी सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि वरयाम सिंह जेल में 20 साल से ज्यादा की सजा काट चुका है। जेल में रहने के दौरान उसका आचरण भी पूरी तरह से ठीक रहा है। गृह मंत्रालय ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने कहा कि उसकी उम्र और सजा की अवधि को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उसकी रिहाई के प्रस्ताव को स्वीकार किया। वरयाम जेल में सजा की अवधि से ज्यादा का वक्त काट चुका है।