फोटो गैलरी

Hindi Newsदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान

दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिणी कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तमिलनाडु, दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उत्तरी कर्नाटक के शेष इलाकों और रायलसीमा में पहुंच चुका है और यह अरुणाचल प्रदेश एवं तटीय कर्नाटक में...

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Jun 2015 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिणी कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तमिलनाडु, दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उत्तरी कर्नाटक के शेष इलाकों और रायलसीमा में पहुंच चुका है और यह अरुणाचल प्रदेश एवं तटीय कर्नाटक में भी सक्रिय हो चुका है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले 24 घंटे में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। असम और मेघालय में छिटपुट से भारी बारिश होने की अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मणिपुरा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।photo1

दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आँधी आने का अनुमान है। वहीं झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की आशंका है। गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी अगले 24 घंटे के दौरान लू की स्थिति रह सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी यह स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्से जहाँ अभी मानसून नहीं पहुँचा है, में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी यह सामान्य से अधिक रह सकता है।

तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से कुछ नीचे रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों एवं ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में यह सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। गुजरात, विदर्भ, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें