Hindi Newsदेश न्यूज़राजनाथ की नाराजगी गोयल को महंगी पड़ी

राजनाथ की नाराजगी गोयल को महंगी पड़ी

एलसी गोयल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की नाराजगी महंगी पड़ी। गृह मंत्री कई मुद्दों को लेकर गोयल से नाराज चल रहे थे। मंत्रालय में काम अटकाने की प्रवृत्ति को लेकर गृह मंत्री ने उन्हें आगाह भी किया था।...

Admin Mon, 31 Aug 2015 10:09 PM
share Share
Follow Us on
राजनाथ की नाराजगी गोयल को महंगी पड़ी

एलसी गोयल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की नाराजगी महंगी पड़ी। गृह मंत्री कई मुद्दों को लेकर गोयल से नाराज चल रहे थे। मंत्रालय में काम अटकाने की प्रवृत्ति को लेकर गृह मंत्री ने उन्हें आगाह भी किया था। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद गृह मंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी। एक दिन बाद शनिवार को ही गोयल को पद छोड़ने को कह दिया गया। पीएमओ से संकेत मिलने के बाद गोयल ने शनिवार को ही वीआरएस मांग लिया था।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया था कि गोयल के काम अटकाने के रवैये से मंत्रालय का काम प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने इसके तुरंत बाद गोयल को गृह सचिव पद से हटाने का फैसला कर लिया था। इसकी जानकारी गृह सचिव को बुलाकर दी गई। गोयल को आश्वस्त किया गया कि उनके सम्मान को बनाए रखा जाएगा।

कहा जा रहा है कि गोयल कुछ मुद्दों पर गृह मंत्री से सलाह लिए बिना सीधे पीएमओ से बात कर रहे थे, जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री को भी बाद में हुई। नगा समझौते को लेकर भी कथित तौर पर उन्होंने रोड़ा अटकाने का प्रयास किया। सन टीवी को संस्तुति के मुद्दे पर भी उनकी भूमिका पर सवाल उठे। लेकिन सूत्रों ने कहा कि गोयल को हटाए जाने का इन मुद्दों से कोई संबंध नहीं है। अगर वे मंत्री से तालमेल रखते तो ऐसी स्थिति नहीं आती।

अधिकारियों के कामकाज आवंटन में नहीं ली सलाह
सूत्रों का कहना है कि गोयल ने मंत्रालय के अधिकारियों के कामकाज का आवंटन भी अपने मन से कर दिया था। उन्होंने गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में राजनाथ गोयल द्वारा किए गए नए कार्य आवंटन को रुकवा दिया। गृह मंत्री के दखल पर कार्य आवंटन को लेकर हुए नए फैसले को मंत्रालय में लागू नहीं किया जा सका।

फाइलें रोक कर रखते थे गोयल
सूत्रों ने बताया कि दर्जनों अहम फाइलों पर गृह मंत्री के निर्देश के बावजूद गोयल ने कोई फैसला नहीं किया। गोयल की कार्यशैली पर गृह मंत्री ने कई बार इशारों में आपत्ति जाहिर की थी। लेकिन उनका रवैया नहीं बदला, जिससे खाई बढ़ती गई। सूत्रों ने कहा कि राजनाथ ने उनसे कहा था कि वे एक टीम के रूप में काम करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें