फोटो गैलरी

Hindi Newsफिजी में उपग्रह निगरानी केंद्र खोलना चाहता है भारत

फिजी में उपग्रह निगरानी केंद्र खोलना चाहता है भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचाने और उनकी सतत निगरानी के लिए फिजी में एक केंद्र की स्थापना का इच्छुक है। इस सिलसिले में 21 अगस्त को जयपुर में...

फिजी में उपग्रह निगरानी केंद्र खोलना चाहता है भारत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Aug 2015 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचाने और उनकी सतत निगरानी के लिए फिजी में एक केंद्र की स्थापना का इच्छुक है। इस सिलसिले में 21 अगस्त को जयपुर में होने वाली पैसेसिफ आजलैंड्स के प्रमुखों की बैठक महत्वपूर्ण है जिसमें भारत फिजी के समक्ष यह प्रस्ताव भी रख सकता है।

प्रशांत महासागर खासकर इसके दक्षिणी हिस्से के इर्द-गिर्द स्थित छोटे-छोटे द्वीप रणनीतिक रूप से तो भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं ही, वैज्ञानिक नजरिये से भी इन्हीं खासी अहमियत है। हाल में इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के कारण भारत के लिए वहां अपनी उपस्थिति बढ़ानी और भी जरूरी हो गई है।

इनमें भूमध्य रेखा पर स्थित द्वीप फिजी की स्थिति भारत के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। यहां से भारत के लिए अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी संभव है। भारत ने जब मंगलयान लांच किया था तो पूरे एक साल तक इसरो की टीम ने फिजी से ट्रैक किया था। हालांकि कई और केंद्रों से भी उसकी निगरानी की गई थी। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब फिजी गए थे जो उन्होंने इसके लिए फिजी का धन्यवाद दिया था और अंतरिक्ष कार्यक्रम में सहयोग जताने की इच्छा प्रकट की थी।

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिस तेजी से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम विस्तार कर रहा है, उसके मद्देनजर भावी कार्यक्रमों के लिए फिजी में एक स्थाई केंद्र की जरूरत महसूस की गई है। शीर्ष स्तर पर यह जानकारी है तथा जयपुर में जब फिजी समेत पैसेफिक इजलैड्स के प्रमुख जब बैठक में शामिल होंगे तो भारत यह प्रस्ताव भी रख सकता है। पैसेफिक रीजन में भारत का एक संयुक्त वैज्ञानिक केंद्र इंडोनेशिया के साथ है। लेकिन उपग्रह कार्यक्रम के लिए फिजी ज्यादा मुफीद है।

बता दें कि फोरम फॉर इंडिया-पैसेफिक इजलैंड की बैठक 21 अगस्त को जयपुर में होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पैसेफिक रीजन के 14 इजलैंड राष्ट्रों के प्रमुख इसमें शिरकत करेंगे। जिसमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, कुक इजलैंड, पपुआ न्यू गीनिया, समोआ, टोंगा आदि राष्ट्र शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें