फोटो गैलरी

Hindi Newsअसम में बाढ़, 4 की मौत, 6.5 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़, 4 की मौत, 6.5 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के हालात शनिवार को और खराब हो गए तथा बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते 1400 से अधिक गांव में 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम में...

असम में बाढ़, 4 की मौत, 6.5 लाख लोग प्रभावित
एजेंसीSun, 23 Aug 2015 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

असम में बाढ़ के हालात शनिवार को और खराब हो गए तथा बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते 1400 से अधिक गांव में 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

असम में लगातार हो रही बारिश यहां हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। इसके कारण असम के 13 से अधिक ज़िलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। असम सरकार ने कोकराझाड़, चिरांग, बंगाईगांव और डिब्रूगढ़ समेत कई जिलों में राहत शिविर स्थापित किए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि चिरांग जिले के बिजनी राजस्व सर्कल क्षेत्र के नंबर 1 कवाड़ी गांव में एक व्यक्ति की वही कोकराझार जिले के डोटामा राजस्व सर्कल में दो अन्य व्यक्तियों की बाढ़ के कारण मौत हो गई।

एएसडीएमए द्वारा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक लखीमपुर में दो लोगों की और बोंगईगांव, बक्सा और सोनितपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत बाढ़ के चलते हो गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक बाढ़ के चलते विस्थापित हुए 1.23 लाख लागों ने प्रशासन द्वारा स्थापित 177 राहत शिविरों में पनाह ली। जल संसाधन विभाग ने कहा कि लगातार बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया जिसके चलते 19 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक काजीरंगा नेशनल पार्क के अंदर 27 अवैध शिकार विरोधी शिविरों में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल और बुरापहर रेंज में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।

राज्य को दूसरी बार ऐसी भीषण का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार डिब्रूगढ़ और जोरहाट के निमाती घाट में ब्रह्मपुत्र अपने ख़तरे के निशान से तीन सेमी ऊपर बह रही है।

बाढ़ की वजह से कई मार्ग टूट गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 53 क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत कार्यों में तेजी के लिए कई जगहों पर सेना को लगाया गया है। बाढ़ की वजह से कुछ जगहों पर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें