वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय शख्सियत: राजनाथ सिंह

By Admin
Follow us on Google News
share

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत बताया, जिन्हें हर कोई सम्मान देता है और प्यार करता है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारे पूर्व...

वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय शख्सियत: राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत बताया, जिन्हें हर कोई सम्मान देता है और प्यार करता है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी केवल भारतीय राजनेता ही नहीं हैं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं, जिन्हें हर कोई सम्मान देता है और प्यार करता है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि यह पूरे देश के लिए बेहद खुशी की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, उनका व्यक्तित्व, उनकी भाषण देने की कला, उनकी ईमानदारी और विनम्रता उनकी महानता को दिखाता है। वह एक महान आदमी हैं। प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति आज वाजपेयी को कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें भारत रत्न से नवाजेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsवाजपेयी अंतरराष्ट्रीय शख्सियत: राजनाथ सिंह