फोटो गैलरी

Hindi Newsपानी की कमी से जूझ रहे दुनिया के 20 शहरों में भारत के 5 शहर

पानी की कमी से जूझ रहे दुनिया के 20 शहरों में भारत के 5 शहर

विश्व जल दिवस मनाने की पूरे विश्व के लोगों द्वारा हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र...

पानी की कमी से जूझ रहे दुनिया के 20 शहरों में भारत के 5 शहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व जल दिवस मनाने की पूरे विश्व के लोगों द्वारा हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' की अनुसूची 21 में आधिकारिक रुप से जोड़ा गया था। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया गया। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत के ऐसे कौन से शहर है जहां पानी की बेहद कमी है।

देश में पानी की कितनी है कमी?

नेचर कंजरवेंसी ने साढ़े सात लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 शहरों के जल ढांचे का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है कि देश की राजधानी दिल्ली पानी की कमी से जूझ रहे विश्व के 20 शहरों में दूसरे स्थान पर है। जापान की राजधानी टोक्यो इस मामले में शीर्ष पर है। इस सूची में दिल्ली के अलावा भारत के चार शहर कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू और हैदराबाद भी शामिल हैं। चीन के भी कुछ शहर पानी संकट से दो-चार हो रहे हैं, जिनमें राजधानी बीजिंग भी शामिल है। आइए जानते हैं भारत में पानी की कितनी है कमी...

1. इस अध्ययन के अनुसार आर्थिक गतिविधियों (4.8 खरब अमेरिकी डॉलर अनुमानित) के कारण एक चौथाई बड़े शहर पानी की कमी से जूझ रहे हैं। 

2. अध्ययन के अनुसार कम प्रति व्यक्ति आय वाले शहर औसतन 26 किलोमीटर दूर के जलस्रोत पर निर्भर होते हैं और अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले शहर औसतन 57 किलोमीटर दूर स्थित पानी के स्रोत का इस्तेमाल कर लेते हैं।

3. बड़े शहर अपनी जरूरत का 78 प्रतिशत पानी सतह स्रोत से प्राप्त करते हैं जो कि काफी दूर स्थित होते हैं। 

4. 20 प्रतिशत पानी भूमिगत स्रोत और दो प्रतिशत जल विलवणीकरण से मिलता है। 

5. बड़े शहरों को शहरी जल ढांचे से प्रतिदिन 668 अरब लीटर पानी आपूर्ति होती है, इनमें से 504 अरब लीटर पानी सतह स्रोत से मिलता है।

6. इस अध्ययन के अनुसार, देश के 54 प्रतिशत भाग में जल संकट कहीं गंभीर तो कहीं अत्याधिक गंभीर स्थिति में है। 

7. देश में 2030 में पानी की मांग के कारण राष्ट्रीय आपूर्ति में गिरावट 50 प्रतिशत नीचे जाने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें