किसान कर्जमाफी: राहुल गांधी बोले, सही दिशा में उठाया गया कदम
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-प्रदेश की सरकार का कृषि पर ऋण माफी का फैसला किसानों के लिए आंशिक राहत है, लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार...
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-प्रदेश की सरकार का कृषि पर ऋण माफी का फैसला किसानों के लिए आंशिक राहत है, लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस व्यापक संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए।
Congress supports loan waiver for farmers bt this is only partial relief.Central Gov must respond to ease distress of farmers across country pic.twitter.com/2hU14cCjVc
— Office of RG (@OfficeOfRG) April 5, 2017
राहुल ने कहा कि केंद्र को राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए और संकट का सामना कर रहे देशभर के किसानों के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आंशिक राहत है लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। संकट में फंसे किसानों के लिए कर्ज माफी का कांग्रेस ने हमेशा से समर्थन किया है।
एक दिन पहले, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य के छोटे और मझोले किसानों के लिए 36,359 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा की थी।
राहुल ने ट्वीट किया, मुझे खुशी है कि अंतत: भाजपा को कारण देखने के लिए मजबूर किया जा सका। लेकिन देशभर के पीड़ित किसानों के साथ हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, केंद्र सरकार को इस व्यापक संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए और राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।
कांग्रेस देशभर में उसी तर्ज पर कर्ज माफी के लिए दबाव बना रही थी जैसा संप्रग सरकार के समय में हुआ था। भाजपा के चुनावी वादे को पूरा करते हुए योगी सरकार ने कल छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक लाख रुपये तक के कृषि कर्ज माफ करने का फैसला लिया था। कर्ज माफी का कुल आंकड़ा 36,359 करोड़ रुपये है।
इस कदम से लगभग 2.15 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इनके अलावा उन सात लाख लोगों को भी फायदा होगा जिन्होंने गारंटीशुदा कर्ज लिया था, जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में बदल गया।
योगी की सौगात: 86 लाख किसानों का एक लाख तक कर्ज किया माफ
कर्ज माफी पर सवाल: अखिलेश बोले, गरीब किसानों के साथ धोखा