फोटो गैलरी

Hindi Newsकहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

  अगर आप अपने जन्मदिन पर डेनमार्क में हैं तो आपके साथ कुछ अजीब चीजें हो सकती हैं। जैसे आपके घर के दरवाजे पर अचानक से कोई डेनमार्क का झंडा लगा जाएगा। आपके दोस्त या जानने वाले आपको गिफ्ट म

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 01:10 PM

 

अगर आप अपने जन्मदिन पर डेनमार्क में हैं तो आपके साथ कुछ अजीब चीजें हो सकती हैं। जैसे आपके घर के दरवाजे पर अचानक से कोई डेनमार्क का झंडा लगा जाएगा। आपके दोस्त या जानने वाले आपको गिफ्ट में पेपर शेकर (काली मिर्च को पीसने की मशीन) दे सकते है। ...और अगर कोई व्यक्ति 30 साल का है और सिंगल है तो उनके ऊपर दालचीनी का पाउडर फेंका जा सकता है। सुनने में ये बातें हमें अजीब लग सकती हैं पर डेनमार्क के लोगों के लिए यह किसी का बर्थ डे मनाने का तरीका है। डेनमार्क की तरह ही दुनिया के कई देशों में बर्थ डे मनाने के कुछ अनोखे तरीके प्रचलित हैं। आइए जानें...

 


 

मुंह से काटते हैं केक
मैक्सिको
मैक्सिको में हमारी तरह ही बर्थ डे में केक काटा जाता है, बस फर्क यह होता है कि लोग वहां मुंह से केक काटते हैं। वे हाथ को पीछे बांधकर केक की पहली बाइट मुंह से काटते हैं, खुद खाते हैं फिर दूसरों को हाथ से खिलाते हैं। उसके परिवार के सदस्य और दोस्त इस दृश्य का मजा लेते हैं।
 

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां1 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

 


डुबो दिया जाता है आटे के घोल में
जमैका
जमैका में बर्थ डे मनाने की परंपरा काफी अनोखी है। वहां बर्थ डे बॉय या बर्थ डे गर्ल के दोस्त उनका बर्थ डे आने से कुछ दिन पहले ढेर सारी आटे की बोरियां खरीद लेते हैं, फिर मौका पाकर बर्थ डे पर्सन पर वे आटे की बोरिया उड़ेल देते हैं। कुछ मस्तीखोर दोस्त तो उन्हें आटे का घोल बना कर उन्हें उसमें डुबो देते हैं। हालांकि बर्थ डे से संबंधित वहां यह मान्यता भी है कि बर्थ डे के दिन शादी करने से बैड लक आती है। साल 2015 में जमैका के मशहूर खिलाड़ी उसैन बोल्ट ने अपने बर्थ डे की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की थी, जिसमें टीम के लोगों ने उनके ऊपर आटा उडे़ला हुआ था।

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां2 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां


 
 

ठूंस-ठूंस कर खाते हैं नूडल्स
चीन

चीन में बर्थ डे कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। वहां लंबे साइज के नूडल्स खाने का चलन है। इस दिन बर्थ डे पर्सन को सुड़कने की आवाज करते हुए तब तक नूडल्स खाना होता है, जब तक कि उसका पेट न भर जाए। वहां यह मान्यता है कि लंबे नूडल्स खाने से उनकी उम्र भी लंबी होती है। वहां गिफ्ट के तौर पर किसी को घड़ी नहीं दी जाती। चीन की मान्यता के अनुसार घड़ी मौत का सूचक है। चीन की महिलाएं अपना 30वां, 33वां और 66वां जन्मदिन नहीं मनातीं। वहीं, चीन के पुरुष अपना 40वां जन्मदिन नहीं मनाते। वहां के लोग मानते हैं कि ये साल खतरे से भरे होते हैं और बुरी किस्मत लेकर आते हैं।

 

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां3 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां


 
 

नाक पर लगाते हैं मक्खन
कनाडा

अटलैंटिक कनाडा में लोग बर्थ डे पर्सन की नाक पर मक्खन या तेल जैसी कोई तैलीय चीज लगाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से बैड लक उन तक नहीं पहुंच पाएगा। कनाडा में 16 साल की लड़कियों के लिए खास तौर से पार्टी आयोजित की जाती है और पार्टी का सिम्बल होता है शुगर।

 

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां4 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

 


 
दोस्त कराते हैं किसी पब्लिक प्लेस की सफाई
जर्मनी

जर्मनी में अगर कोई महिला अपने 30वें जन्मदिन पर सिंगल है तो उसके दोस्त टूथब्रश से अपने दरवाजों की सफाई करवाते हैं। वहीं, 30वें जन्मदिन पर पुरुषों से उनके दोस्त किसी व्यस्त पब्लिक प्लेस की सफाई करवाते हैं, जबकि 25वें जन्मदिन पर सिंगल पुरुषों के दोस्त उनके घर के बाहर मोजों की माला बना कर टांग देते हैं। उनके ऐसा करने के पीछे उनका मकसद होता है यह कहना कि यह कन्फर्म है कि बर्थ डे बॉय अभी तक बैचलर है।
 

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां5 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

 


 

न्यू ईयर के साथ मनाते हैं बर्थ डे
वियतनाम

वियतनाम में हर व्यक्ति अपना जन्मदिन नए साल की पहली तारीख को मनाता है। वहां के लुनर कैलेंडर के हिसाब से नया साल तय किया जाता है। वहां बच्चों को एक लाल लिफाफा दिया जाता है जिसके अंदर लिखा होता है लकी मनी।

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां6 / 6

कहां मनाते हैं मोजे टांगकर बर्थडे? ऐसे ही कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन जानो यहां

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर