फोटो गैलरी

Hindi Newsये है दुनिया का सबसे बड़ा बारिश वाला जंगल

ये है दुनिया का सबसे बड़ा बारिश वाला जंगल

जंगलों की दुनिया तो अनोखी होती ही है, बारिश वाले जंगलों की दुनिया और भी अनोखी होती है। ऐसा ही एक जंगल है अफ्रीका के बीच में स्थित कांगो वर्षा वन, जो अमेजन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वर्षा वन है।...

ये है दुनिया का सबसे बड़ा बारिश वाला जंगल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Apr 2017 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जंगलों की दुनिया तो अनोखी होती ही है, बारिश वाले जंगलों की दुनिया और भी अनोखी होती है। ऐसा ही एक जंगल है अफ्रीका के बीच में स्थित कांगो वर्षा वन, जो अमेजन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वर्षा वन है। आइए, जानें इसके बारे में रोचक बातें

  • अफ्रीका के बीचोंबीच स्थित कांगो रेन फॉरेस्ट को कांगो बेसिन रेन फॉरेस्ट भी कहा जाता है। यहां जमकर बारिश होती है। 
  • यह जंगल कांगो नदी के चारों ओर फैला हुआ है। यह नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जो रेन फॉरेस्ट के बीच से गुजरती है। 
  • 0 माना जाता है कि यह नदी 15 लाख वर्ष से भी पहले अस्तित्व में आ गई थी। इसे जैरे नदी भी कहा जाता है और इसकी लंबाई लगभग 4,670 किलोमीटर यानी 2900 मील है। 
  • यह जंगल लगभग 15 लाख वर्ग मील में फैला है, जबकि अमेजन का जंगल 21 लाख 23 हजार वर्ग मील में फैला है।
  • कांगो रेन फॉरेस्ट में पांच ऐसे नेशनल पार्क हैं, जो यूनाइटेड नेशन की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। 
  • कांगो फॉरेस्ट का मौसम गर्म रहता है। यहां का औसत तापमान 77 डिग्री फारेनहाइट यानी लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
  • इस जंगल में मैमल्स की 450 प्रजातियां, जलीय जीवों की 200 से ज्यादा प्रजातियां, कीड़े-मकौड़ों की 300 से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं और 1000 से भी ज्यादा तरह के पक्षी रहते हैं। 
  • इंसानों से सबसे ज्यादा समानता वाला जीव बोनोबोस सिर्फ इसी जंगल में पाया जाता है। इसे चिम्पैंजी और इंसान के बीच का जीव माना जाता है।
  • यह दुनिया का इकलौता रेन फॉरेस्ट है, जहां तीन तरह के गोरिल्ला- माउंटेन गोरिल्ला, लोलैंड गोरिल्ला और ईस्टर्न लोलैंड गोरिल्ला पाए जाते हैं। 
  • इस जंगल में अफ्रीकन जंगली हाथी भी खूब पाए जाते हैं। ये हाथी आकार में अन्य मैदानी हाथियों से थोड़ा छोटे होते हैं। 
  • यह जंगल 11 हजार से भी ज्यादा तरह के पौधों के लिए आदर्श क्षेत्र है। इनमें से एक हजार से अधिक प्रजातियां सिर्फ इसी जंगल में पाई जाती हैं। 
  • इस घने जंगल के काफी हिस्से में जमीन तक सूर्य की एक प्रतिशत रोशनी भी नहीं पहुंचती है। 
  • एक कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार यहां के 1400 से ज्यादा पौधे ऐसे हैं, जो कैंसर के इलाज में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
  • यहां ऐसी लताओं की भरमार है, जिनकी लंबाई 914 मीटर यानी लगभग तीन हजार फुट से भी ज्यादा होती है। 
  • इस जंगल में सागवान के पेड़ों की संख्या काफी है, जिनकी लम्बाई 50 मीटर यानी 154 फुट से अधिक होती है। लकड़ियों के लिए इनकी कटाई की वजह से इस जंगल को काफी नुकसान भी हो रहा है। 
  • यहां रहने वाले आदिवासियों में सबसे लोकप्रिय हैं पिग्मी । पिग्मी पुरुषों की औसत लम्बाई 4.10 फुट होती है, जबकि महिलाओं की लम्बाई 4.1 फुट होती है।  
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें