फोटो गैलरी

Hindi Newsग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

      शिबू अपने पेड़ वाले घर में बैठकर गिटार बजा रहा था कि उसे जोर का शोर सुनाई पड़ा। जंगल की तरफ से जानवर भागे चले आ रहे थे। उसे देखकर लीशू खरगोश ने कहा, ‘&lsquo

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Dec 2016 04:47 PM

 

 

शिबू अपने पेड़ वाले घर में बैठकर गिटार बजा रहा था कि उसे जोर का शोर सुनाई पड़ा। जंगल की तरफ से जानवर भागे चले आ रहे थे। उसे देखकर लीशू खरगोश ने कहा, ‘‘शिबू, जंगल में आग लगी है। भागो! ’’

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 1 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

 


 

शिबू ने पेड़ के ऊपर से देखा, उसे दूर से धुआं उठता दिखाई दे रहा था। उसने फौरन अपनी बहन सिम्मी को मोबाइल लगाया, ‘‘सिस्टर, तुम कहां हो? अपने ब्यूटी पार्लर में? हमें यहां से भागना होगा। जंगल में आग लग गई है। तुम अपना स्कूटर तैयार रखो। मैं आ रहा हूं।’’

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 2 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर


 

जंगल के जानवर अपनी गाड़ी में सामान डालकर शहर की तरफ बढ़ने लगे। सिम्मी और शिबू भी भीड़ में शामिल हो गए। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स, बस, गाड़ियां और मेट्रो देखकर सिम्मी बोली, ‘‘अरे, बाबा रे! यहां हम लोग कहां रहेंगे?’’ देखते ही देखते उनके सिर के ऊपर से एक ऐरोप्लेन गुजरा और सभी जानवर उड़ते हुए उस बड़े से पक्षी को देखकर डर गए। जिसे जहां जगह मिलती गई, वह वहीं चला गया। शहर के अंदर सिम्मी को एक खूबसूरत घर नजर आया, चारों तरफ फूल खिले थे और बीच में बड़ा सा पार्क था। सिम्मी ने कहा, ‘‘ब्रदर, हम यहीं रहेंगे।’’
एक झाड़ी के पीछे उसने अपना स्कूटर पार्क किया और दोनों भाई-बहन एक पेड़ के नीचे बैठ गए।
 

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 3 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

शिबू ने कहा, ‘‘मुझे तो बहुत भूख लगी है। पता नहीं, यहां खाने को क्या मिलेगा?’’
भूख तो सिम्मी को भी लगी थी। वह खाना ढूंढ़ने निकली। पार्क में उसे चार बच्चे नजर आए।
वे जोर-जोर से बातें कर रहे थे कि पिकनिक के लिए ममा चीज सैंडविच और कैरेट का सलाद बना रही हैं।

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 4 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

सुनकर सिम्मी के मुंह में पानी आ गया। बच्चे दौड़ते हुए अंदर गए और एक बड़ी सी प्लेट में सैंडविच और सलाद ले आए। जमीन पर बिछे कालीन पर रखकर वे फिर से अंदर चले गए। सिम्मी धीरे से आई और अपने मुंह में सैंडविच दबाकर भाग गई। शिबू को देने के बाद वह कैरेट का सलाद भी ले आई।

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 5 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर


 

शिबू और सिम्मी ने मजे से सैंडविच खाया। शिबू ने कहा, ‘‘इतना टेस्टी सैंडविच तो मैंने पहले खाया ही नहीं। और मिल सकता है क्या?’’
सिम्मी ने हां में सिर हिलाया। देखते ही देखते उसने प्लेट से सारे सैंडविच और सलाद खाली कर दिए।

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 6 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर


 

दोनों भाई-बहन खाने के बाद पेड़ की डाल पर बैठकर डकार ले रहे थे कि उन्हें बच्चों की रोने की आवाज सुनाई पड़ी। सिम्मी और शिबू उछलकर वहां पहुंचे।
हरी फ्रॉक पहने रोमी रोते हुए कह रही थी, ‘‘हमारे सैंडविच और सलाद चोर खा गया। अब हम क्या खाएंगे? कैसे पिकनिक मनाएंगे?’’
चारों बच्चे दुखी हो गए।

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 7 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर


 

 

शिबू और सिम्मी को समझ में आ गया कि उन्होंने बच्चों का खाना खा लिया है। शिबू को शर्म आई। वह कूदकर बच्चों के सामने आ गया।
सबसे छोटी लड़की टिन्नी डरकर बोली, ‘‘चूहा...!’’
 

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 8 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

 

शिबू ने हाथ हिलाकर कहा, ‘‘सॉरी, हम शिबू और सिम्मी हैं। हम ही तुम्हारे चोर हैं। हमने ही खाए हैं तुम्हारे सैंडविच।’’
बड़ी लड़की उर्वि ने धीरे से पूछा, ‘‘तुम लोग कौन हो? यहां क्यों आए हो?’’
शिबू ने बताया,  ‘‘जंगल में आग लगने की वजह से हमें शहर आना पड़ा। हम लोगों को बड़ी भूख लगी थी, इसलिए जो सामने दिखा, वह खा लिया।’’

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 9 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर


 

 

 

रोमी ने मुंह फुलाते हुए कहा, ‘‘अब हम पिकनिक कैसे मनाएंगे?’’
शिबू ने सिर झुकाकर कहा, ‘‘फ्रेंड्स, मुझे तो गाना गाने के अलावा और कुछ आता नहीं।’’
गाने के नाम से बच्चे खुश हो गए।
शिबू फौरन पेड़ पर रखा अपना गिटार उठा लाया और गाने लगा
तुम हो सबसे बेस्ट बच्चे,
हमें खिलाया खाना।
अब मैं झूम-झूमकर गाऊंगा,
अच्छा-अच्छा गाना।
बच्चे ताली बजाने लगे। नाचने लगे। सबने एक साथ कहा, ‘‘कितनी अच्छी पिकनिक है हमारी। शिबू भैया, तुम जब तक चाहोे, हमारे साथ रह सकते हो। तुम हमें गाना सुनाना, हम तुम्हें खाना खिलाएंगे।’’
सब एक साथ हंसने लगे।

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर 10 / 10

ग्राफिक स्टोरी: क्या हुआ जब शिबू और सिम्मी गए शहर

अगला लेख पढ़ें