फोटो गैलरी

Hindi Newsसिक्के पर दिखेगा पीटर रैबिट!

सिक्के पर दिखेगा पीटर रैबिट!

ब्रिटेन में अब ऐसे 50 पैसे के सिक्के दिखेंगे, जिन पर पीटर रैबिट बना होगा। इन सिक्कों को लांच कर दिया गया है। सरकारी कंपनी, द रॉयल मिंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि साल के अंत तक 50 पैसे के ऐसे...

सिक्के पर दिखेगा पीटर रैबिट!
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Apr 2016 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन में अब ऐसे 50 पैसे के सिक्के दिखेंगे, जिन पर पीटर रैबिट बना होगा। इन सिक्कों को लांच कर दिया गया है। सरकारी कंपनी, द रॉयल मिंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि साल के अंत तक 50 पैसे के ऐसे हजारों सिक्के बाजार में उतारे जाएंगे, जिन पर पीटर रैबिट दिखेगा। वह नीली जैकेट पहने अपने परंपरागत रूप में दिखाई देगा। इन सिक्कों को बनाने का मकसद लेखिका बीट्रिक्स पॉटर को श्रद्धांजलि देना है। बीट्रिक्स का जन्म 1866 में हुआ था और इस साल उनके जन्म के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बीट्रिक्स की लिखी किताब ‘द टेल ऑफ पीटर रैबिट’ अप्रत्याशित रूप से लोकप्रिय हुई थी। उनकी लिखी किताबों से प्रेरित कार्टून करेक्टर बच्चों के पसंदीदा बन गए थे। इन सिक्कों को एमा नोबल ने डिजाइन किया है। इस साल के अंत तक तीन और पॉटर करेक्टर्स सिक्कों पर दिखाई दे सकते हैं। ये पीटर रैबिट सिरीज से फ्लोप्सी, मोप्सी और कॉटनटेल हो सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें