फोटो गैलरी

Hindi Newsमिलो दुनिया के सबसे बड़े केकड़े से  

मिलो दुनिया के सबसे बड़े केकड़े से  

केकड़ा 10 हाथ-पैरों वाला जीव है, जो आमतौर पर धान के खेतों में, नदियों में और समुद्र के किनारे रहता है, लेकिन कुछ केकड़े समुद्र की गहराई में अंधेरे में रहते हैं। ऐसे ही केकड़ों की एक प्रजाति होती है...

मिलो दुनिया के सबसे बड़े केकड़े से 
 
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

  • केकड़ा 10 हाथ-पैरों वाला जीव है, जो आमतौर पर धान के खेतों में, नदियों में और समुद्र के किनारे रहता है, लेकिन कुछ केकड़े समुद्र की गहराई में अंधेरे में रहते हैं। ऐसे ही केकड़ों की एक प्रजाति होती है स्पाइडर क्रैब, जो काफी खतरनाक होती है।
  • केकड़े लगभग 4500 तरह के होते हैं। जापान के पास समुद्र की गहराई में विशाल स्पाइडर क्रैब नाम के केकड़े पाए जाते हैं। जापान के समुद्र में होने के कारण इन्हें ‘जापानी स्पाइडर क्रैब’ कहा जाता है।
  • वैसे तो इस केकड़े के पास भी 10 हाथ-पैर(दो हाथ-आठ पैर) ही होते हैं, लेकिन यह केकड़ा अपने हाथ 12 फुट तक फैला सकता है। यानी इसकी लंबाई 12 फुट तक हो सकती है। इसका शरीर 15 इंच तक लंबा होता है। इसका वजन 20 किलोग्राम तक हो सकता है। इसी कारण इसे दुनिया का सबसे बड़ा केकड़ा कहा जाता है।
  • यह अपने से छोटे किसी भी जीव को खा सकता है। मछलियों से लेकर समुद्री घास, शैवाल आदि को खा सकता है।
  • यह आमतौर पर समुद्र में 490 फुट से लेकर 980 फुट की गहराई तक रहता है, जहां अंधेरा माहौल होता है। वैसे यह इससे भी अधिक गहराई में हो सकता है।
  • इस केकड़े की खोज 1836 में नीदरलैंड के वैज्ञानिक कॉनराड जैकब टेमिंक ने की थी। तब इस केकड़े ने अपने नुकीले पंजे से उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
  • मकड़ी के जैसे बड़े-बड़े पैरों के कारण इसके नाम के साथ स्पाइडर जुड़ गया, लेकिन इसके पैर और हाथ बड़े खतरनाक होते हैं।
  • इसकी आंखें बहुत तेज और बड़ी-बड़ी होती हैं, जो सैकड़ों छोटे-छोटे लेंसों से बनी होती हैं।
  • इसका रंग नारंगी होता है, लेकिन इसके पैरों पर सफेद निशान होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें