फोटो गैलरी

Hindi Newsचलो खेलें गुब्बारों का खेल   

चलो खेलें गुब्बारों का खेल   

इस खेल को खेलने के लिए एक खुला मैदान होना चाहिए। जितने ज्यादा खिलाड़ी, उतना ही बड़ा मैदान और खेल का मजा भी उतना ही ज्यादा। लेकिन कम से कम छह खिलाड़ी तो होने ही चाहिए। अपने बड़े भैया, बड़ी बहन या फिर...

चलो खेलें गुब्बारों का खेल 
 
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 08 Jul 2016 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

इस खेल को खेलने के लिए एक खुला मैदान होना चाहिए। जितने ज्यादा खिलाड़ी, उतना ही बड़ा मैदान और खेल का मजा भी उतना ही ज्यादा। लेकिन कम से कम छह खिलाड़ी तो होने ही चाहिए। अपने बड़े भैया, बड़ी बहन या फिर मम्मी को रेफरी बना दो। रेफरी ढेर सारे (कम से कम प्रति खिलाड़ी 10) रंग-बिरंगे गुब्बारे और बड़ी-बड़ी बाल्टियों को खेलने के लिए लाएगा। खेल में खिलाड़ियों की संख्या से दोगुनी बाल्टियों की जरूरत पड़ेगी। अगर छह खिलाड़ी हैं तो बाल्टियां बारह होंगी। खेल शुरू करने से पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर सारे गुब्बारे फुला लो। इसके बाद रेफरी मैदान के दोनों तरफ खिलाड़ियों की संख्या के जितनी बाल्टियां रख देगा। यानी अगर छह खिलाड़ी हैं तो मैदान के दोनों तरफ छह-छह बाल्टियां रखी जाएंगी। मैदान के एक ओर गुब्बारों से भरी बाल्टियां होंगी तो दूसरी ओर खाली बाल्टियां। इन तैयारियों के बाद शुरू होगा खेल का काउंटडाउन।
रेफरी हर खाली बाल्टी के पास एक खिलाड़ी को खड़ा करेगा। उसके ‘रेडी स्टेडी एंड गो’ कहते ही सभी खिलाड़ी गुब्बारों से भरी बाल्टियों की ओर दौड़ पड़ेंगे। सभी खिलाड़ियों को दो मिनट के अंदर ज्यादा से ज्यादा गुब्बारे इकट्ठा कर अपनी खाली पड़ी बाल्टियों में डालने होंगे। एक बार में एक ही गुब्बारा उठाया जा सकता है। दो मिनट खत्म होने पर सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह पर रुक जाएंगे। तब रेफरी सभी खिलाड़ियों की बाल्टियों में इकट्ठा किए गए गुब्बारों की गिनती करेगा। जिस खिलाड़ी की बाल्टी में सबसे ज्यादा गुब्बारे होंगे, वही इस खेल का विनर होगा।

                                              (रितिका नांगिया, फाउंडर, फनकार्ट डॉट इन से मिली जानकारी के आधार पर)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें