फोटो गैलरी

Hindi Newsआलसी नंबर वन हैमस्टर: देखें VIDEO

आलसी नंबर वन हैमस्टर: देखें VIDEO

    यह कोई गिलहरी, खरगोश या चूहा नहीं बल्कि एक हैमस्टर है। अब तुम सोच रहे होगे कि यह क्या बला है, तो जान लो कि यह रोडेंट प्रजाति का ही एक जीव है। गिलहरी, चूहा और गिनी पिग भी इसी...

आलसी नंबर वन हैमस्टर: देखें VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Jun 2016 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

 

 

यह कोई गिलहरी, खरगोश या चूहा नहीं बल्कि एक हैमस्टर है। अब तुम सोच रहे होगे कि यह क्या बला है, तो जान लो कि यह रोडेंट प्रजाति का ही एक जीव है। गिलहरी, चूहा और गिनी पिग भी इसी प्रजाति के सदस्य हैं। जानो, हैमस्टर से जुड़ी कुछ अनोखी बातें- 

  • इसका नाम दुनिया के सबसे आलसी जीवों में शुमार है। यह दिन में 14 घंटे तक सोना पसंद करता है। वीडियो में तुम देख ही चुके हो कि कैसे हैमस्टर अपने बिस्तर से सिर तक बाहर निकालने के मूड में नहीं है। 
  • यह फल, फलों के बीज और घास-फूस खाता है। 
  • इसके गालों में विशेष पाउच लगे होते हैं जिनमें यह खाना स्टोर कर सकता है। 
  • इसे अकेले रहना पसंद होता है। अगर कई हैमस्टर्स को एकसाथ रख दिया जाए , तो उनमें आपस में लड़ाई होने की संभावना बहुत अधिक होती है। कई बार ग्रुप में रखने पर ये इतने परेशान हो जाते हैं कि डिप्रेशन और मोटापे के शिकार हो जाते हैं। 
  • गोल्डेन या सीरियन प्रजाति के हैमस्टर्स को पालने का बहुत अधिक चलन है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें