फोटो गैलरी

Hindi Newsदो हाथियों के बराबर लड्डू 

दो हाथियों के बराबर लड्डू 

स्वादिष्ट लड्डू खा-खाकर छोटा भीम जब गुंडों की धुनाई करता है, तो हम सब उसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। तरह-तरह के लड्डुओं को देखकर मन करता है कि खाते जाओ, खाते जाओ। लड्डू के इन्हीं गुणों को...

दो हाथियों के बराबर लड्डू 
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Jun 2016 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वादिष्ट लड्डू खा-खाकर छोटा भीम जब गुंडों की धुनाई करता है, तो हम सब उसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। तरह-तरह के लड्डुओं को देखकर मन करता है कि खाते जाओ, खाते जाओ। लड्डू के इन्हीं गुणों को देखते हुए आए दिन लोग इससे जुड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिशों में लगे रहते हैं। ऐसी ही एक कोशिश की थी गुजरात की ‘अरासुरी अम्बाजी माता देवस्थान ट्रस्ट’ ने। इस ट्रस्ट का बनाया हुआ लड्डू दुनिया का सबसे बड़ा लड्डू है। इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स’ में दर्ज  है। बेसन, देसी घी और चीनी से बना यह लड्डू दो हाथियों के वजन के बराबर है। इतना ही नहीं, इसका वजन चार रोल्स रॉयस फैंटम कारों के बराबर भी है। 16 फीट लंबे इस लड्डू को बनाने में 33 घंटों का समय लगा और इसे प्रसाद के रूप में 3 लाख लोगों को बांटा गया। इसे बनाने में 17 लाख रुपए खर्च हुए। 


लड्डू से जुड़ी मजेदार बातें... 

  • ऐसा कहा जाता है कि लड्डू बनाने की शुरुआत राजा चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान बिहार के मिथिलांचल से हुई थी।
  • प्रसाद के रूप में लड्डू बांटने की प्रथा तीन सौ साल पुरानी है। तिल के लड्डू दुनिया के सबसे पुराने लड्डू माने जाते हैं, जो तिल, गुड़ और मूंगफली को मिलाकर बनाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि महान शल्य चिकित्सक सुश्रुत अपने रोगियों को इलाज में फायदा पहुंचाने के लिए ये लड्डू खाने को कहते थे।
  • लड्डू बनाने के तरीके में असली बदलाव तब आया, जब दूसरे देशों से भारत में चीनी का आयात हुआ। ज्यादातर लड्डुओं में आज भी चीनी पड़ती हैै।
  • लड्डुओं की बात कानपुर में बनने वाले ‘ठग्गू के लड्डू’ के बिना अधूरी है। यह नाम उनको बनाने वाले राम अवतार जी ने इसलिए दिया था, क्योंकि इनमें इस्तेमाल की जाने वाली चीनी अंग्रेजों की देन थी, जो सेहत के लिहाज से खराब चीज थी। अपने बनाए लड्डुओं को ‘ठग्गू के लड्डू’ का नाम देेकर वे सिर्फ लोगों को इसके सेहत से जुड़े खतरों को लेकर सावधान करना चाहते थे।
  • साल 2014 में ‘लड्डू बाबू’ नाम की एक तेलुगु फिल्म आई थी। मजे की बात तो यह है कि इस फिल्म के हीरो अल्लारी नरेश फिल्म में खुद भी एक लड्डू की तरह गोल-मटोल रूप में नजर आए थे।           
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें