फोटो गैलरी

Hindi Newsकभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

फ्लावर परेड एक तरह की परेड होती है, जिसमें फूलों की अलग-अलग आकृतियांवाहन पर रख कर घुमाई जाती हैं। फूलों की ये आकृतियां विशालकाय जानवर, रथ, घर, महल, फूल, जूते आदि कुछ भी हो सकती हैं। इन्हें फूलों

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 05:21 PM

फ्लावर परेड एक तरह की परेड होती है, जिसमें फूलों की अलग-अलग आकृतियांवाहन पर रख कर घुमाई जाती हैं। फूलों की ये आकृतियां विशालकाय जानवर, रथ, घर, महल, फूल, जूते आदि कुछ भी हो सकती हैं। इन्हें फूलों से सजाया जाता है। कई बार इनके ऊपर फूलों की चादर ओढ़ाई जाती है।  इस परेड के सदस्य फूलों वाली वेशभूषा पहन कर लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। दुनिया के कई देशों में फ्लावर परेड आयोजित की जाती हैं।

तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड में

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 1 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

यह नीदरलैंड के गार्डन ऑफ यूरोप में आयोजित हुई फ्लावर परेड की तस्वीर है। वैसे, कितना अनोखा है न यह फूलों वाला इंजन!

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 2 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

यह हॉलैंड के जुन्डर्ट फ्लावर परेड की तस्वीर है। वैसे, कितनी अनोखी है न यह आकृति! यह समझ नहीं आ रहा कि पर्पल, पीले और दूसरे रंगों के फूलों से बनाई गई यह आकृति आखिर है क्या? कोई मिसाइल या किसी हाईटेक इमारत का नक्शा!
 

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 3 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

यह खूबसूरत आकृति नीदरलैंड की साल 2016 के कॉर्सो जुन्डर्ट फ्लावर परेड की तस्वीर है। इस आकृति को बनाने में हजारों डालिया (एक तरह का फूल) का इस्तेमाल हुआ था।

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 4 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

फूलों से बना यह गुलाब कितना खूबसूरत दिख रहा है न! 

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 5 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

यह फिलीपीन्स में आयोजित होने वाले बैगियो फ्लावर फेस्टिवल की तस्वीर है। काश, हमें भी फूलों वाले महल की बालकली में खड़े होने का मजा मिल पाता!

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 6 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

फूलों की सैंडल में पैर रखने का मजा ही कुछ और होगा! लेकिन इतनी बड़ी सैंडल में हमारे पैर बहुत छोटे लगेंगे। खैर, जानते हो, यह तस्वीर नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित की जाने वाली फ्लावर परेड ब्लोमेनकोरसोस की है।

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन! 7 / 7

कभी देखा है फूलों वाला ऐसा इंजन!

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर