फोटो गैलरी

Hindi Newsबगैर फिटनेस चल रहे वाहनों पर हो कार्रवाई

बगैर फिटनेस चल रहे वाहनों पर हो कार्रवाई

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने सोमवार दोपहर संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आर्य ने उपस्थिति रजिस्टर देखने के साथ कर्मचारियों के दफ्तर में पहुंचने का समय जाना। आरटीओ राजीव मेहरा ने उन्हें...

बगैर फिटनेस चल रहे वाहनों पर हो कार्रवाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Apr 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने सोमवार दोपहर संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आर्य ने उपस्थिति रजिस्टर देखने के साथ कर्मचारियों के दफ्तर में पहुंचने का समय जाना। आरटीओ राजीव मेहरा ने उन्हें कार्यालयी कामकाज की जानकारी दी। उन्होंने शहर में बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर नाराजगी जताई।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को अचानक दल-बल के साथ आरटीओ कार्यालय पहुंचे। मंत्री के कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार्यालय में मौजूद कुछ दलाल तुरंत गायब हो गए। परिवहन मंत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही आरटीओ राजीव मेहरा तुरंत अपने कार्यालय से बाहर आ गए। यशपाल आर्य ने सबसे पहले कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। साथ ही कर्मचारियों के आने और जाने के समय के बारे में जानकारी ली। कार्यालय के सभी सेक्शनों का निरीक्षण करने के बाद यशपाल आर्य ने आरटीओ राजीव मेहरा को कार्यालय परिसर में दलालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कहा कि वाहनों का पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए। वाहनों की फिटनेस को लेकर परिवहन मंत्री काफी सख्त दिखे। उन्होंने वाहनों की फिटनेस नियमानुसार जांचने और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग के निर्देश दिए। वहीं आरटीओ कार्यालय में लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की बात कही। इस पर आरटीओ राजीव मेहरा ने एक केबिन बनाने की बात कही। साथ ही कर्मचारियों को ऑफिस स्तर पर कार्य परिवर्तित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, प्रकाश बोरा, विजय मनराल, चंदन सिंह बिष्ट आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें