फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया

विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया। इसमें महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। इस दौरान लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न की...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Mar 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया। इसमें महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। इस दौरान लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई।

भावना नौलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेकर महिलाओं का आह्वान किया गया कि वह इसके लिए एकजुट हों। इस दौरान महिलाओं ने कुमाऊंनी और फिल्मी गानों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर खष्टी बिष्ट, रीना आर्या, माया बिष्ट, कविता भाकुनी, जीवंती आर्या, पार्वती पांडे, नाजरा, हेमा परगाई, लक्ष्मी थापा, ममता बिष्ट, निशा बिष्ट, नंदी देवी, उर्बसी, दया चौहान, नीता मेहरा, खुशी भट्ट, भावना पांडे, आशा आर्या, मनीषा नैनवाल, चम्पा तिवारी और रेशमा आदि महिलाएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें