फोटो गैलरी

Hindi Newsवाइस एडमिरल बिष्ट को पीवीएसएम सम्मान

वाइस एडमिरल बिष्ट को पीवीएसएम सम्मान

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र रहे वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट को शांतिकाल में असाधारण सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दिनांक 20 मार्च 2017 को राष्ट्रपति...

वाइस एडमिरल बिष्ट को पीवीएसएम सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र रहे वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट को शांतिकाल में असाधारण सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दिनांक 20 मार्च 2017 को राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व वह अति विशिष्ट सेवा मेडल भी प्राप्त कर चुके हैं।

बता दें कि वाइस एडमिरल बिष्ट वर्तमान में पूर्वी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग इन चीफ हैं। 1967 से 1973 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बिष्ट को नौसेना के प्रशासनिक विभाग में गनरी विशेषज्ञ के रूप में दिनांक 01 जुलाई 1979 को कमीशन मिला। वाइस एडमिरल रॉयल नेवल स्टाफ कालेज ग्रीनविच (यूके) से 1992 बैच के स्नातक हैं। कालेज ऑफ नेवल वारफेयर मुंबई से उन्होंने नेवल हायर कमांड कोर्स भी किया है। कौसानी मूल के हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट ने सुमित्रानंदन पंत प्राथमिक विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। उनका घर कौसानी के छानी किटानी में है।

एडमिरल बिष्ट मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा, स्टेल्थ फिग्रेट, आईएनएस तबर तथा हाई कमीशन ऑफ इंडिया सिंगापुर में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह रक्षक बल में महानिदेशक के पद पर भी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) रोहित द्विवेदी ने एडमिरल बिष्ट को मिले सम्मान पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे विद्यालय समेत उत्तराखंड का गौरव बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें