फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी एटीएस ने नरकटियागंज से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने नरकटियागंज से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने नरकटियागंज अनुमंडल के साठी थाने के बेलवा गांव से मोहम्मद ऐहतेशामुल हक (25) को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साठी थाने में पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ लेती गई।...

यूपी एटीएस ने नरकटियागंज से संदिग्ध को किया गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने नरकटियागंज अनुमंडल के साठी थाने के बेलवा गांव से मोहम्मद ऐहतेशामुल हक (25) को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साठी थाने में पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ लेती गई। उसकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। उसे दबोचने के लिए एटीएस कई दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। गुरुवार को टीम के एक सदस्य ने मस्जिद में उसके साथ नमाज भी पढ़ी। इसके बाद ऐहतेशामुल के घर से ही उसे दबोच लिया गया। छापेमारी में बेतिया पुलिस भी शामिल थी। उसके पास से कुछ इलोक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए गए हैं। बेतिया एसपी विनय कुमार ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार यूपी एटीएस कई दिनों से साठी थाना क्षेत्र में सक्रिय थी। गुरुवार सुबह एटीएस के अधिकारी सादी डे्रस में सुबह 4:30 बजे बेलवा गांव पहुुंच गए। 15 मिनट बाद ऐहतेशामुल अपने घर से निकलकर 100 मीटर दूर स्थित मस्जिद पहुंचा। एटीएस के एक अधिकारी ने भी मस्जिद में उसके साथ नमाज पढ़ी। इसके बाद ऐहतेशामुल अपने घर में जाकर बैठ गया। इसी दौरान एटीएस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घर में रखा उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। टीम उसे लेकर साठी थाने आई। स्थानीय पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। गिरफ्तारी की पुष्टि भी नहीं कर रहे थे।

दोपहर में बेतिया एसपी विनय कुमार साठी थाने पहुुंचे। एसपी ने भी पूछताछ की। बाद में ऐहतेशामुल के ससुर मोहम्मद रौनक को बुलाकर गिरफ्तारी की जानकारी लिखित रूप में दी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। एमजेके अस्पताल से ऐहतेशामुल के स्वास्थ्य की जांच करा टीम उसे साथ ले गई।

टीम का नेतृत्व एटीएस के अश्विनी कुमार पांडेय कर रहे थे। जानकारी के अनुसार ऐहतेशामुल एक वर्ष बाद सऊदी अरब से लौटा था। पूर्वी चम्पारण के खैरवा मदरसे से उसने धार्मिक शिक्षा ली थी। ऐहतेशामुल की मां सलामुन नेशा ने पत्रकारों को बताया कि उसका बेटा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं रहा है। उसे फंसाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें