आरएलएसवाई का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
पश्चिमी चंपारण में योेगापट्टी थाना के अमैैठिया गांव निवासी कुश कुमार बुधवार की संध्या रहस्मय परिस्थिति में लापता होे गया। कुश कुमार आरएलएसवाई कॉलेज का छात्र है। परिजन उसके अपहरण की आशंका से सहमे हुए...
पश्चिमी चंपारण में योेगापट्टी थाना के अमैैठिया गांव निवासी कुश कुमार बुधवार की संध्या रहस्मय परिस्थिति में लापता होे गया। कुश कुमार आरएलएसवाई कॉलेज का छात्र है। परिजन उसके अपहरण की आशंका से सहमे हुए हैंं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्र के पिता दिलीप कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर छानबीन शुरु कर दी गई है। लापता छात्र को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रोें के अनुसार कुश कुमार बुधवार की सुबह अपनेे घर से मच्छरगांवा में यज्ञ के अवसर पर निकलने वाले कलश यात्रा में शामिल होने की बात कह कर निकला। वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुुंचा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तोे सम्पर्क नहीं होे पाया। परिजनोें ने कुश की तलाश अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के गांवों में की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुुबह कुश के पिता ने इसकी जानकारी योगापट्टी थानाध्यक्ष को दी। परिजनों के अनुुसार कुश कुमार आरएलएसवाई कॉलेज में बीकॉम का छात्र है।