फोटो गैलरी

Hindi Newsपल्स पोलियो का कार्य नहीं करने पर सेविकाएं होंगी चयनमुक्त

पल्स पोलियो का कार्य नहीं करने पर सेविकाएं होंगी चयनमुक्त

जिले में 29 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सीडीपीओ को दी गयी है। डीपीओ ने सीडीपीओ को अपने-अपने परियोजना में सेविकाओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के...

पल्स पोलियो का कार्य नहीं करने पर सेविकाएं होंगी चयनमुक्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Jan 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 29 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सीडीपीओ को दी गयी है। डीपीओ ने सीडीपीओ को अपने-अपने परियोजना में सेविकाओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित करने का आदेश दिया है। साथ ही जिस सेविका द्वारा पल्स पोलियो का कार्य नहीं किया जाएगा। उन्हें अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मानते हुए उनके विरुद्ध चयनमुक्ति की कार्रवाई करने को कहा है।

डीपीओ ने सीडीपीओ को पत्र लिख कहा है कि सात सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन करने के संबंध में बिहार आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने आवेदन दिया है। इसमें 8 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही गयी है। साथ ही छह सेवाओं के अतिरिक्त कोई भी कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया है। जबकि 29 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होना है। डीपीओ मो. कबीर ने बताया कि इस संबंध में डीएम ने आईसीडीएस निदेशक व प्रधान सचिव को सूचना दी है। सीडीपीओ को अविलंब निर्देश का पालन करने को कहा गया है। ताकि सरकार का अभियान सफल हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें