फोटो गैलरी

Hindi Newsजदयू कार्यकर्ता बतायेंगे सरकार की उपलब्धि

जदयू कार्यकर्ता बतायेंगे सरकार की उपलब्धि

जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को चढुआं स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अबोध ने कार्यकर्ता चले गांव की ओर कार्यक्रम पर जोर दिया। पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने...

जदयू कार्यकर्ता बतायेंगे सरकार की उपलब्धि
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को चढुआं स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अबोध ने कार्यकर्ता चले गांव की ओर कार्यक्रम पर जोर दिया। पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पंचायत में अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। जनता के बीच सात निश्चय योजना की उपलब्धियों को ले जाना है। कार्यक्रम छह अप्रैल से तीन मई तक पंचायत वार चलना है। मौके पर दिनेश झा, रमेश सिंह, छोटन पटेल, अखिलेश कुमार तिवारी, राधारमण प्रसाद, शिवशंकर महतो, खुर्शीद आलम, राजेश, मो. निजामुद्दीन, पप्पू सिंह, गुड्डु झा, बैद्यनाथ सहनी, रवींद्र राय, जगदीश राय थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें