फोटो गैलरी

Hindi Newsमुजफ्फरपुर में गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर में गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाताकेन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का शुक्रवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में नगर...

मुजफ्फरपुर में गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Apr 2017 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाताकेन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का शुक्रवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में नगर विधायक सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक वीणा देवी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, रंजन साहू, मनोरंजन कुमार शाही तथा देवांशु किशोर के नेतृत्व में गिरिराज सिंह फैंस क्लब के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें