फोटो गैलरी

Hindi Newsशुक्रवार को छाया सीजन का पहला कोहरा , अब बढ़ेगी ठंड

शुक्रवार को छाया सीजन का पहला कोहरा , अब बढ़ेगी ठंड

उत्तर बिहार में सीजन का पहला कोहरा शुक्रवार की सुबह देखा गया। सुबह देर तक कोहरा छाने से लोगों को सुबह नौ बजे तक धूप नहीं दिखी। आगे भी कोहरा का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है। वहीं तेजी से पारा...

शुक्रवार को छाया सीजन का पहला कोहरा , अब बढ़ेगी ठंड
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Nov 2016 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार में सीजन का पहला कोहरा शुक्रवार की सुबह देखा गया। सुबह देर तक कोहरा छाने से लोगों को सुबह नौ बजे तक धूप नहीं दिखी। आगे भी कोहरा का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है। वहीं तेजी से पारा गिरने की बात कही गई है। इससे ठंड बढ़ सकती है।

राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी ए सत्तार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 28 नवंबर तक अधिकतम तापमान 15 से 27 व न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान चार से आठ किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। आद्रता सुबह में 80 से 85 व दोपहर में 45 से 55 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पिछात धान की जल्द करें कटनी :

नोडल अधिकारी ने किसानों को पिछात धान की जल्द कटनी की सलाह दी है। कटनी के बाद तेजी से गेहूं की बुआई करने को कहा गया है। गेहूं के लिए तापमान के साथ मौसम की परिस्थिति अनुकूल है। रबी मक्के की बुआई 30 नवंबर तक हर हाल में कर लेने को कहा गया है। आलू व चना की भी बुआई कर लेने का सुझाव दिया गया है। टमाटर में फली छेदक कीड़े के नियंत्रण के लिए फिरोमोन प्रपंश तीन से चार प्रपंस प्रति एकड़ की दर से लगाएं। कीट लगे फलों को इकट्ठा कर नष्ट कर दें। कीड़े की संख्या अधिक हो तो बी.टी. नियमन का छिड़काव करें। चारे के लिए बरसीम की बुआई करने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें